थीम कर सकते हैं उलटफेर
थीम हालांकि इस मैच में आत्मविश्वास और मानसिक बढ़त के साथ उतरेंगे। उन्होंने हाल ही में एटीपी वल्र्ड टूर मास्टर्स 1000 मेड्रिड टूर्नामेंट के क्र्वाटर फाइनल में नडाल को मात दी थी। थीम ने नडाल को 7-5, 6-3 से मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। इस जीत से थीम को आत्मविश्वास मिला होगा और इसी को दोहारने की ख्वाहिश भी देख रहे होंगे। फाइनल में हालांकि नडाल को रोकने के लिए थीम को कड़ी मेहनत करनी होगी क्योंकि नडाल इस समय शानदार फॉर्म में हैं। पिछले मैच में उन्होंने अर्जेंटीना के जुआन मार्टिन डेल पोट्रो को जिस अंदाज में शिकस्त दी वो बताता है कि नडाल इस समय बेहतरीन टेनिस खेल रहे हैं।