2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Australian Open: फाइनल में हारी सानिया मिर्जा-रोहन बोपन्ना की जोड़ी, मैच के बाद नहीं रुके आंसू

सानिया मिर्जा को अपने आखिरी ग्रैंडस्लैम में हार का सामना करना पड़ा है। मिक्स डबल्स के फाइनल में सानिया और रोहन बोपन्ना की जोड़ी को ब्राजीलियन जोड़ी राफेल माटोस और लुइसा स्टेफनी ने 6-7, 6-2 के अंतर से हरा दिया। इस हार के साथ सानिया मिर्जा के ग्रैंडस्लैम करियर का अंत हो गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 27 Jan 2023, 12:54 PM IST

sania_mirza_lost.jpg

Australian Open 2023: भारतीय दिग्गज टेनिस स्टार सानिया मिर्जा को अपने आखिरी ग्रैंडस्लैम के ख़िताबी मुक़ाबले में हार का सामना करना पड़ा है। ऑस्ट्रेलिया ओपन 2023 में सानिया अपने जोड़ीदार रोहन बोपन्ना के साथ मिक्स डबल्स के फ़ाइनल मुक़ाबले में ब्राजीलियन जोड़ी राफेल माटोस और लुइसा स्टेफनी के खिलाफ उतरी थीं। इस मैच में उन्हें सीधे सेट में 7-6 और 6-2 से हार का सामना करना पड़ा और इसी हार के साथ सानिया मिर्जा को अपने करियर के आखिरी ग्रैंडस्लैम में खाली हाथ लौटना पड़ा।

सानिया और रोहन की जोड़ी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पहले सेट के पहले गेम में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। बोपन्ना से दूसरे गेम में भी दो चुक हुई जिस वजह से भारत को यह गेम भी गंवाना पड़ा। 2-0 से पिछड़ने के बाद तीसरे गेम में भारत ने जोरदार वापसी की और अपना खाता खोला। इसके बाद इस जोड़ी ने एक और गेंद जीतते हुए 2-2 से बराबरी कर ली।

इसके बाद सानिया और बोपन्ना नहीं रुके और बढ़त बनाते चले गए। बोपन्ना अपने तेज तर्रार शॉट्स से तो सानिया अपने एंगल गेम से राफेल माटोस और लुइसा स्टेफनी को परेशान करते नजर आए। लेकिन तभी भारतीय खिलाड़ी लय से भटक गए और राफेल माटोस और लुइसा स्टेफनी ने बेहतरीन वापसी करते हुए इस सेट में 5-5 की बराबरी कर ली। ब्राजीलियन जोड़ी ने आक्रामक रूप दिखाते हुए यह सेट 6-7 से अपने नाम कर लिया।

इस हार से भारत के हौसले पस्त हो गए। दूसरे सेट में भारत की फिर खराब शुरुआत रही। ब्राजीलियन जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यह सेट 6-2 से एकतरफा जीत लिया। इस हार के साथ सानिया मिर्जा के ग्रैंडस्लैम करियर का अंत हो गया। सानिया मैच के बाद भावुक हो गई और बमुश्किल अपने आंसू थाम पाईं। वे रोते हुए कोर्ट के बाहर चलीं गई।

सानिया मिर्जा ने अपने करियर में तीन वुमेन सिंगल ग्रैंड स्लैम और तीन मिक्स डबल्स खिताब जीते हैं। जबकि बोपन्ना ने एक मिक्स डबल्स ग्रैंड स्लैम खिताब जीता है। सानिया और बोपन्ना की गैर-वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2023 के सेमीफाइनल में देसिरा क्रॉजिक और नील स्कूपस्की को 7-6(5), 6-7(5), 10-6 से हराया था। इस जोड़ी को क्वार्टर फाइनल मैच में वाकओवर मिला था।