नई दिल्ली। 23 बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन अमेरिका की दिग्गज टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स एक बार फिर विवादों में हैं। यूएस ओपन का ख़िताब हरने के बाद सेरेना होना आपा खो बैठीं और अंपायर से जा कर भिड़ गई। जापान की नाओमी ओसाका ने यूएस ओपन के फाइनल में 6 बार की चैम्पियन अमेरिका की सेरेना विलियम्स को हरा दिया। इस जीत के साथ ओसाका ग्रैंडस्लैम जीतने वाली जापान की पहली महिला खिलाड़ी बन गईं। उन्होंने सेरेना को सीधे सेटों में 6-2, 6-4 से हरा दिया। हार से बौखलाई सेरेना ने अंपायर पर लैंगिक भेदभाव का आरोप भी लगा डाला।