
सेरेना विलियम्स ने लिया रिटायरमेंट
टेनिस जगत से बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। सेरेना विलियम्स ने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। सेरेना ने अचानक इस बात का ऐलान कर अपने फैंस को चौंका दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया और अपने रिटायरमेंट की बात कही। साल का अंतिम ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट यूएस ओपन होगा और इसके बाद सेरेना विलियम्स नजर नहीं आएंगी। ये बात उन्होंने खुद बता दी है। आपको बता दें सेरेना विलियम्स 23 बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन रह चुकी हैं। अपने करियर में उन्होंने कई रिकॉर्ड बनाए और शायद आगे आने वाले समय में उन्हें कोई तोड़ भी नहीं पाएगा। सेरेना विलियम्स के इस ऐलान के बाद फैंस सोशल मीडिया पर भावुक हो गए। सभी ने अपने-अपने अंदाज में सेरेना विलियम्स को आगे के सफर के लिए शुभकामनांए दी।
इंस्टाग्राम पर दिया बयान
सेरेना विलियम्स ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए कहा, जीवन में एक समय आता है जब हमें एक अलग दिशा में आगे बढ़ने का फैसला करना होता है। वो समय हमेशा कठिन होता है। ये तब होता है जब आप किसी चीज से इतना प्यार करते हैं। मेरी अच्छाई है कि मैं टेनिस का आनंद लेती हूं। अब उल्टी गिनती शुरू हो गई।
यह भी पढ़ें- स्विस ओपन जीतने वाले टेनिस खिलाड़ी कैस्पर रूड ने रिटायरमेंट के बाद शराब पीने की इच्छा जताई है
टेनिस में विलियम्स का करियर शानदार
सेरेना विलियम्स ने जो किया है वो कोई हीं कर सकता है। वो 23 बार गैंड स्लैम का खिताब जीती हैं। आपको बता दें उन्होंने साल 2003, 2005, 2007, 2009, 2010, 2015, 2017 में ऑस्ट्रेलियन ओपन के खिताब जीते हैं। इसके अलावा साल 2002, 2013, 2015 में फ्रेंच ओपन जीता। साल 2002, 2003, 2009, 2010, 2012, 2015, 2016 में विम्बलडन का खिताब जीता। साल 1999, 2002, 2008, 2012, 2013, 2014 में यूएस ओपन की विजेता रही हैं। ये बहुत बड़ी उपलब्धि उन्होंने अपने करियर में हासिल की है।
विलियम्स बहुत टाइम से कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाईं है। ये साल उनके लिए अच्छा नहीं रहा है। इस वजह से ही उन्होंने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। विलियम्स सभी की प्रेरणा रही हैं। मौजूदा दौर के सभी प्लेयर उन्हें अपना गुरू मानते हैं।
Published on:
9 Aug 2022, 9:44 PM IST
बड़ी खबरें
View AllTennis News
खेल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.