साल के चौथे ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के प्री-क्वार्टर फाइनल में आज का दिन उलटफेर भरा रहा। विश्व रैंकिंग में नंबर दो पर कायम रोजर फेडरर को आस्ट्रेलिया के जॉन मिलमान ने मात देते हुए टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।वर्ल्ड नम्बर-55 मिलमान ने वर्ल्ड नम्बर-2 फेडरर को 3-6, 7-5, 7-6 (7), 7-6 (3) से मात देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।