प्लिस्कोवा को यह मैच जीतने में दो घंटे छह मिनट का समय लगा। प्लिस्कोवा अगले दौर में वर्ल्ड नंबर-87 विक्टोरिया एजारेंका और वर्ल्ड नंबर-110 रूस की एकातेरिना एलेक्जेंड्रोवा के बीच होने वाले मैच की विजेता से भिड़ेंगी। पुरुष एकल वर्ग में अमेरिका के सैम क्वेरी ने आस्ट्रेलिया के जोर्डन थॉम्पसन को 6-2, 6-4, 6-3 से मात दी। अगले दौर में वह यूक्रेन के सर्जिये स्टाखोव्स्की से भिड़ेंगे जिन्होंने पुर्तगाल के जाओओ साउसा को पांच सेटों तक चले मुकाबले में 6-3, 6-3, 5-7, 1-6, 6-4 से हराकर बड़ी जीत हासिल की।