जोकोविक 5वीं बार विंबलडन के फाइनल में पहुंचने एक सेट दूर
दोनों खिलाड़ियों के बीच होने वाला यह मैच महिला एकल के फाइनल से पहले शुरू किया जाएगा। जोकोविक पांचवीं बार विंबलडन के फाइनल में पहुंचने से एक सेट की जीत से दूर है। वर्ल्ड नंबर-1 नडाल और तीन बार के विंबलडन चैंपियन जोकोविक का सेमीफाइनल मैच केविन एंडरसन और जॉन इस्नर के बीच खेले गए 6 घंटे 36 मिनट लंबे पहले सेमीफाइनल मैच के कारण रात 8 बजे से पहले नहीं शुरू हो सका और आखिर में विंबलडन के नियमों के मुताबिक रात 11 बजे इसे रोकना पड़ा। एंडरसन ने विंबलडन इतिहास के सबसे लंबे सेमीफाइनल में इस्नर को 7-6 (8-6), 6-7 (5-7), 6-7 (9-11), 6-4, 26-24 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। ऑल इंग्लैंड क्लब और सदरलैंड तथा विंबलडन विलेज के आसपास रहने वाले लोगों बीच हुए समझौते के अनुसार, मैच रात के 11 बजे तक रुक जाना चाहिए।