ऑफिस- कलेक्टर कार्यालय
बिटिया का नाम- अनन्या
पिता का नाम- सौरभ कुमार सुमन कलेक्टर टीकमगढ़
पापा की तरह मैं भी कलेक्टर बनना चाहती हूं। आज पापा के ऑफिस में आकर देखा कि पापा दिन में कई लोगों से मिलते है। पापा के पास मदद के लिए कई लोग आते है । पापा उनकी बात सुनकर मदद करते है। कम्प्यूटर पर मेल देखते है,काम करते है। पापा की टेबिल पर फोन रखा है,जिसके इंटरकॉम से पापा दूसरे लोगो से बात करते है। दिन में मीटिंग होती है,जिसमें कई कार्यालयों के अधिकारी आते है। पापा ने बताया कि वह किस तरह काम करते है। पापा सुबह से लेकर देर शाम तक मीटिंगो में व्यस्त रहते है।