19 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Crime in Jail:मप्र के इस जेल में बंदियों के बीच विवाद, एक ने दूसरे के मुंह पर फेकी गंदी चीज, यह है पूरा मामला

विचाराधीन कै दी के द्वारा दूसरे बंदी पर मैला फेंकने की घटना

2 min read
Google source verification
Controversy between prisoners in Tikamgarh jail in MP india

Controversy between prisoners in Tikamgarh jail in MP india

टीकमगढ़. जिला जेल में एक बार फिर विचाराधीन कैदी के द्वारा दूसरे बंदी पर मैला फेंकने की घटना सामने आई है। मामले में जेल प्रबंधन द्वारा कोतवाली पुलिस को शिकायत दी गई है। खास बात है कि पिछले वर्ष अक्टूवर में भी ऐसी ही घटना जेल में हुई थी। जिसे जांच के बाद सब्जी फेंकना बताया था।
जानकारी के अनुसार 10 दिसम्बर रविवार को आम्र्स एक्ट के मामले में जेल में बंद नंदू उर्फ नंदकिशोर कोरी और सजायाफ्ता कैदी राजा भैया यादव के बीच विवाद हो गया। जिसके चलते नंदू ने गंदगी उठाकर राजा भैया पर फेंक दी। मामले की जानकारी जेल प्रबंधन को होने पर उन्होंने कैदी की सफाई कराई। मामले को लेकर प्रबंधन के द्वारा कोतवाली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। मामले को लेकर कोतवाली टीआई नवल आर्या का कहना था कि शिकायत मिली है, जिसकी जांच की जा रही है। मामले से जुड़े बयान दर्ज होने के बाद कायमी की जाएगी। खास बात है कि पिछले वर्ष जिला जेल में उस समय सुर्खियों में आया था, जब जेल प्रहरी और कैदियों के बीच मारपीट की घटना सामने आई थी। जिसमें प्रहरियों ने अधिकारियों की शह पर कैदियों के द्वारा अवैध वसूली के आरोप लगाए थे। इस दौरान ही एक कैदी के द्वारा मैला फेंके जाने का मामला सामने आया था।
अज्ञात युवक की हालत गंभीर
टीकमगढ़. सिटी कोतवाली के अंतर्गत ग्राम महाराजपुरा में सोमवार दोपहर 3 बजे के लगभग एक खेत में एक अज्ञात युवक संदिग्ध स्थितियों में अचेत अवस्था में पड़ा मिला। अज्ञात युवक के अचेतावस्था में मिलने की सूचना तत्काल ग्रामीणों ने डॉयल-100 को दी। डॉयल-100 पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर प्राथमिक जांच की और उक्त युवक को जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया। उसका जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। हालांकि उक्त युवक की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो सकी है, परंतु उसके जेब में एक आधार कार्ड अवश्य मिला है। जिस पर अरविंद पुत्र हरीशचंद्र निवासी 6 2 मोती मंदिर घुसयाना ललितपुर उत्तर प्रदेश का नाम दर्ज है।