7 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छात्रावास में किया गया क्वॉरंटीन, बच्चों के साथ महिलाएं और पुरूष है शामिल

नगर के छात्रावास में मनपसार गांव के बच्चों सहित ३० लोगों को कोरोना वायरस की जांच के बाद क्वॉरंटीन किया गया है।
2 min read
Google source verification
 Daily materials, hungry children suffering on time are not being given by the responsibilities

Daily materials, hungry children suffering on time are not being given by the responsibilities


टीकमगढ़/खरगापुर.नगर के छात्रावास में मनपसार गांव के बच्चों सहित ३० लोगों को कोरोना वायरस की जांच के बाद क्वॉरंटीन किया गया है। लेकिन जिम्मेदारों द्वारा क्वॉरंटीन किए गए लोगों को दैनिक सामग्री के साथ बच्चों और महिला पुरूषों को भोजन समय पर नहीं दिया जा रहा है। जिसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना क रना पड़ रहा है।
१३ जुलाई को मनपसार गांव के लोगों की कोरोना वायरस की जांच की गई थी। लेकिन अभी तक उस रिपोर्ट की किसी भी प्रकार की जांच नहीं नहीं आई है। सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने खरगापुर छात्रावास में क्वॉरंटीन कर दिया है। जिसमें बड़ों के साथ बच्चें भी शामिल है।लेकिन जिम्मेदारों द्वारा क्वॉरंटीन लोगों को समय पर भोजन नहीं दिया जा रहा है। इसके साथ ही बाहर से मांग भी नहीं पा रहे है। जिसके कारण बच्चों के साथ लोगों को भूख के कारण तडपना पड़ रहा है।
इस समय आता है भोजन
क्वॉरंटीन लोगों का कहना था कि जबरदस्ती छात्रावास में क्वॉरंटीन किया गया है। प्रशासन द्वारा १२ और १ बजे भोजन दिया जाता है। शाम के समय ६ बजे। इसके बाद किसी भी प्रकार की कोई भी सामग्री नहीं दी जाती है। बच्चें भूखे तडप रहे है। उनकी भूख मिटाने के लिए बाहर से कोई भी सामान नहीं मंगवा पा रहे है। पेट भरने की जगह उनके द्वारा सिर्फ सैनिटाइज दिया जा रहा है। यह पर न तो हाथ धोने के लिए साबुन है और न ही मच्छर भगाने के लिए कोई व्यवस्था। क्वॉरंटीन किए गए लोगों ने सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।

१० बजे की जगह १ बजे आ रहा भोजन
खरगापुर में बनाए गए क्वॉरंटीन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा व्यवस्थाएं देखी जा रही है। लेकिन वहां भोजन के की व्यवस्थाएं चरमरा गई है। क्वॉरंटीन सेंटर में रह रहे बच्चों के साथ महिलाएं और पुरूष भूख को मिटाने के लिए वार्डन से लेकर संबंधित प्रभारियों को सूचना दे चुके है। लेकिन उनके द्वारा उनकी समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उनका कहना था कि इस सेंटर में भूख के कारण जल्द ही बीमार हो जाएगें। जिस पर सुनवाई भी नहीं की जा रही है।
इनका कहना
यह शिकायत तो आई थी। जिसकी सूचना जिम्मेदारों को दी गई है। भोजन व्यवस्था की जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग की है। मामले की सूचना जल्द ही बल्देवगढ़ बीएमओ को दी जाएगी। जिससे क्वॉरंटीन किए लोगों को समय पर सामग्री मिल सके।
जन्मेजय मिश्रा तहसीलदार खरगापुर।
खरगापुर क्वॉरंटीन की व्यवस्थाओं को कराया जा रहा है। यदि वहां पर गड़बड़ा गई है तो भोजन, साबुन के साथ अन्य सामग्री को उपलब्ध कराया जाएगा। जिससे क्वॉरंटीन किए गए लोगों को परेशानी न हो।
डॉ. अभिषेक सोलंकी बीएमओ बल्देवगढ़।

बड़ी खबरें

View All

टीकमगढ़

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग