
daketi karne ki bana rahe they yojna pahuchi police
टीकमगढ़..मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में डकैती की योजना को बनाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस ने सफ लता हासिल की है । मामले के दो अन्य आरोपी अंधेरे का फ ायदा उठाकर भागने में सफ ल हो गए। आरोपियों के कब्जे से दो कट्टे और ७ जिंदा कारतूस के साथ ही लोहे की रॉड और अन्य सामान बरामद किया गया है।
जिले के पुलिस कप्तान अनुराग सुजानिया ने बताया कि इस तरह की सूचना मिल रही थी कि जिले के थाना चंदेरा और दिगौड़ा क्षेत्र में संदिग्ध लोगों की गतिविधि चल रही है । सूचना के आधार पर जतारा एसडीओपी प्रदीप सिंह राणावत को इस संबंध में बताया गया ।
जिसके चलते सीमावर्ती इलाकों में सघन चेकिंग और गश्त किया जा रहा था। एसडीओपी राणावत ने थाना चंदेरा प्रभारी मनीष सिंह सिंघल की नेतृत्व में एक टीम गठित की । जिसमें गश्त के दौरान पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर मौके पर जाकर तस्दीक की और घेरा डालकर डकैती की योजना बनाते हुए आरोपियों को हथियार सहित शिवदयाल राय के घर से गिरफ्तार कर लिया ।
जबकि दो अन्य आरोपियों ने अंधेरे का फ यदा उठाकर भागने में सफ ल हो गए। एसपी सुजानिया ने बताया कि आरोपी अनीश खान पुत्र मुंशी खान उम्र 35 वर्ष निवासी बड़ागांव झांसी ,मनीष कोरी पुत्र अमरजू कोरी 20 वर्ष निवासी रानीपुर उत्तरप्रदेश और कल्लू उर्फ सतीश पुत्र मनमोहन साहू उम्र 28 वर्ष निवासी स्यावनी के पास से देशी 12 बोर का कट्टा एवं पांच जिंदा कारतूस और एक 315 बोर का कट्टा एवं दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
इसके अलावा उन्होंने एक लोहे की रॉड,सफेद रस्सी और टॉर्च को जब्त किया है । फ रार हुए दो आरोपी करन यादव निवासी खुशीपुरा लिधौरा और जयहिंद घोष निवासी मऊ बुजुर्ग की तलाश में पुलिस टीम रवाना की गई है। जल्द ही दोनो आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी
उन्होंने बताया कि आरोपी कल्लू और सतीश साहू के विरुद्ध थाना क्षेत्र में 4 प्रकरण पहले से ही चल रहे हैं। जिसके तहत प्रतिबंधात्मक कर्रवाई पूर्व से ही की गई है । इसके अलावा अन्य आरोपियों पर भी उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में आपराधिक रिकॉर्ड है । जिसे संबंधित थानों से संपर्क कर मंगाया जा रहा है। आरोपियों पर धारा 399 ,402 आईपीसी एवं 25/27 आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है।
इस कार्रवाई को अंजाम देने में चंदेरा थाना प्रभारी मनीष सिंघल ,सहायक उपनिरीक्षक सुकरात राय ,जे एन भगत, आरक्षक देवेंद्र ,अमित ,रामचंद्र नायक, निहाल ध्रुव शामिल रहे । जिन्हें विभाग के द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।
Updated on:
10 Sept 2019 08:35 pm
Published on:
11 Sept 2019 01:02 am
बड़ी खबरें
View Allटीकमगढ़
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
