6 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कीचड़ में मिल गई गांव की सड़कें, लोगों का निकलना हुआ मुश्किल

बारिश शुरू होते ही सड़कों की गुणवत्ता सामने दिखाई देने लगी है। सरपंचों के साथ अन्य मदों से निर्माण की गई गांव की सड़कें कीचड़ में मिल गई है।
2 min read
Google source verification
 Dirty water is filling with years

Dirty water is filling with years

टीकमगढ़.बारिश शुरू होते ही सड़कों की गुणवत्ता सामने दिखाई देने लगी है। सरपंचों के साथ अन्य मदों से निर्माण की गई गांव की सड़कें कीचड़ में मिल गई है। जहां से लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। गांव और खेतों की ओर जाने वाले मार्गो जाने से लोगों को कई सोचना पड़ रहा है। जबकि ग्रामीणों द्वारा सड़क निर्माण की गुणवत्ता को ध्यान में रखने के लिए संबंधित विभाग के साथ अधिकारियों को शिकायतों के माध्यम से जानकारी दी गई थी। लेकिन मामले को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
बल्देवगढ़ ब्लॉक के कुलगुवां खाले के मोहल्ला से रमपुरा लिए मिट्टी मुरम वाला मार्ग बनाया गया था। लेकिन इस मार्ग से निकलना मुश्किल हो गया है। गांव के मुकेश यादव, मंगल सिंह यादव, सीताराम यादव, बंधू लाल यादव, रघुबीर यादव, राजाराम यादव ने बताया कि सड़क निर्माण समस्याओं को खत्म करने के लिए किया गया था। लेकिन यहां की सड़कों ने ग्रामीणों को समस्याओं में डाल दिया है। गांव की कोई भी सड़क साफ और सुरक्षित नहीं है। प्रत्येक सड़क पर बारिश का पानी और सड़क दलदल में तब्दील हो गई है। वहीं फुटेर के सीताराम लोधी ने बताया कि चक्र एक और चक्र दो में सीसी सड़क निर्माण तो है। लेकिन सड़कों पर गंदगी भरी पड़ी है। गांव की प्रत्येक मोड़ पर कीचड़ और गंदा पानी भरा हुआ है। इसके साथ ही बनयानी गांव में भी सड़क का पानी घरों में भरने लगा है।


ेवर्षो से भर रहा गंदा पानी
केंद्र और प्रदेश सरकार ने भले ही स्वच्छता मिशन अभियान चलाया हो। लेकिन दिगौड़ा ग्राम पंचायत के वार्ड १३ और १४ में स्वच्छता की कोई भी टीम नहीं पहुुंची है। वहां की दुर्गंध और मोहल्ले की दशा को देखकर ऐसा लगता हे कि सारे गटर का स्थान इसी जगह को बनाया हो। स्वच्छता के नियम और कायदे तस्वीरों में दिखाई दे रहे है। वहीं ग्रामीणघुसयाना मोहल्ला निवासी भरोसे यादव, पूरन लाल यादव, कल्याण यादव, तिलक घोष, संतोष घोष, भागचंद्र घोष, गोविंद दास यादवए, राम यादव, चतुर्भुज घोष, सोनू यादव, दीपक यादव, चिंखन यादव ने बताया कि दूसरे मोहल्ला के साथ घरों से निकलने वाला गंदा पानी मुख्य सड़क पर एकत्रित हो रहा है। इसके साथ ही ग्राम पंचायत द्वारा मिट्टी मुरम भी डाली गई। उसके बाद तो सड़क दलदल में तब्दील हो गई। इस सड़क से बच्चों के साथ राहगीरों का आना जाना बना रहता है।
ढोंगा सड़क भी बनी दलदल
नगरपालिका क्षेत्र के नूतन विहार कॉलोनी के साथ ढोंगा मैदान के चारो ओर जाने वाली सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। यहां पर सड़क ही गडढ़ों के रूप में दिखाई देने लगी है। चार पहिया वाहनों के साथ दो पहिया वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि यहां पर प्रतिदिन लोगों के चोटिल होने की सूचना सुनने को मिल रही है।

बड़ी खबरें

View All

टीकमगढ़

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग