5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्राद्धपक्ष में हुई शादी की चर्चाएं जोरों पर, जानिए कहां हुई अनोखी शादी

घर से भागे प्रेमी जोड़े की पुलिस ने गांव के मंदिर में कराई शादी...

2 min read
Google source verification
shadi.jpg

टीकमगढ़/पृथ्वीपुर. हिन्दू मान्यताओं के अनुसार देवउठनी ग्यारस को जब श्रीहरि शयन से जागते हैं तभी विवाह संस्कार जैसे शुभ कार्य प्रारंभ होते हैं लेकिन टीकमगढ़ के पृथ्वीपुर में श्राद्धपक्ष में हुई एक शादी चर्चाओं का विषय बनी हुई है। मामला मजल गांव का है जहां रहने वाले एक प्रेमी युगल का पुलिस ने श्राद्ध पक्ष में गांव के मंदिर में दोनों परिवारों की मौजूदगी में विवाह संपन्न कराया। दरअसल ये प्रेमी युगल बीते दिनों घर से भाग गया था और जब गांव लौटकर आया तो पुलिस ने उनसे पूछताछ की दोनों ने एक दूसरे से शादी करने की बात कही तो पुलिस ने भी दोनों के परिवारों को समझाइश दी और फिर प्रेमी युगल के सात फेरे मंदिर में संपन्न कराए।

प्रेमी युगल ने थामा एक दूजे का हाथ
जानकारी अनुसार मजल निवासी सन्तोष रावत के छोटे बेटे विशाल रावत और बरूआसागर की रहने वाली 19 साल की राशि पटेरिया के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के बीच में बातचीत व शादी के लिए आपसी सहमति भी लंबे समय से चल रही थी। पिछले साल 28 जून को भी दोनों प्रेमियों ने ओरछा जाकर रामराजा सरकार के मंदिर में गुप्त रूप से फेरे लेकर विवाह कर लिया था। लड़की के परिजन इससे सहमत नहीं थे। इसी बीच 13 सितम्बर की रात विशाल रावत चारपहिया वाहन से राशि को लेकर रफूचक्कर हो गया। दोनों तालबेहट पहुंचे जहां तहसील में शादी की नोटरी कराई और फिर लड़का विशाल युवती राशि को लेकर अपने गांव मजल में अंजनी माता के मंदिर पर आ गया। सूचना मिलते एसआई जयराम कुशवाहा ने उस प्रेमीयुगल को थाने लाकर बिठाया और पूछताछ की।

यह भी पढ़ें- सीने से बेटी की लाश को चिपकाकर भटकते रहे माता-पिता, पैसे नहीं देने पर एंबुलेंस ने रास्ते में उतारा

श्राद्ध पक्ष में सात फेरे
मामले की बारीकी से जांच करते हुए एएसआई वेदप्रकाश पटेरिया ने विशाल रावत के माता-पिता, भाई व ग्रामीणों को बुलाकर बारी-बारी से चर्चा की। बाद में लड़की के मां-बाप को बरुआसागर से बुलाकर जानकारी जुटाई और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए। लड़का और लड़की के परिवारों एवं ग्राम मजलवासियों की सहमति से अंजनी माता के मंदिर पर प्रेमीयुगल का विवाह संपन्न कराया गया। इस अवसर पर दोनों पक्षों के रिश्तेदार, माता-पिता तथा ग्राम वासी मौजूद रहे। ग्रामीणों तथा रिश्तेदारों द्वारा पंचनामा बना कर आपसी सहमति जताते हुए शादी सम्पन्न कराई।

यह भी पढ़ें- बिलाबॉन्ग स्कूल बस में बच्ची से रेप के मामले में बड़ा खुलासा, छिपाई गईं कई बातें