
लाइन में खड़ी महिलाएं और पुरुष।
टीकमगढ़. नगर में जिला विपणन केंद्र पर खाद के लिए दो वितरण केंद्र बनाए गए है। दोनों स्थानों पर किसानों की लंबी लाइन लगी है। विभाग के कर्मचारियों द्वारा एक ही लाइन में किसान महिलाएं और पुरुषों को लगाया गया है। जिसके कारण विवाद की स्थिति बन रही है। जहां सुरक्षा के लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए है।
गोर निवासी किसान नीलम खंगार, कौडिया निवासी किसान गंगा देवी यादव, रचना यादव, शशि यादव और दीपिका ने बताया कि सोसायटियों पर डीएपी खाद नहीं पहुंचा है। बोवाई के लिए सिंचाई शुरू हो गई है। खाद लेने के लिए ३० किमी दूर से आए है। सुबह ६:३० बजे खाद लेने के लिए लाइन में खड़े हो गए थे, लेकिन खाद वितरण वाली खिडकी के पास नहीं पहुंच पाए है। पुरुषों की धक्का मुक्की के कारण पीछे आ जाते है।
एक ही लाइन में खाद लेने खडे महिला पुरुष
महिलाओं ने बताया कि जिला विपणन अधिकारी ने खाद की पर्ची बनवाने के लिए एक ही खिडक़ी बनाई है। उस खिडक़ी पर पुरुष और महिला की एक ही खिडक़ी बनाई है। एक खिडक़ी होने के कारण लाइन में बहस के साथ विवाद की स्थिति बन रही है। प्रशासन और जिम्मेदार विभाग द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई प्रयास नहीं किए गए है। जिसके कारण किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
Updated on:
29 Oct 2024 11:51 am
Published on:
29 Oct 2024 11:51 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
