टीकमगढ़ .वैसे तो रंगों का पर्व हर दिल में उल्लास जगाता है, परंतु रंगों का यह पर्व कुछ जगहों पर खास तौर पर अलग ही अंदाज में मनाया जाता है। दिलों को जोडऩे वाले इस पर्व में जहां पकवानों का महत्व है वहीं होली को खास अंदाज में मनाना भी परंपराओं में शामिल है।
वैसे तो टीकमगढ़ शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र में वर्षों से होली पारंपरिक तरीके से मनाई जाती रही है। होलिका दहन के साथ ही अबीर और गुलाल से आसमान रंग बिरंगा हो जाता है और होली के रंगों में सराबोर होने की तैयारी शुरू हो जाती है। होली के दिन सुबह से ही रंगों की फुहार में हर दिल रंगा नजर आता है और फिर गूंजते हैं होली के तराने। फागों के बीच जायके और प्रेम का संगम मिलता है और टोलियों की गूंज से सड़कें एवं गलियां रंग बिरंगी नजर आती है।