29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पलेरा के ग्राम करोला में जमीनी विवाद पर पति-पत्नी की लाठियों से पीटकर हत्या

पुलिस जुटी जांच में, देर रात 3 घंटे तक लाठियों से पीटते रहे आरोपी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टीकमगढ़

•

image

Anil Kumar Rawat

•

Updated: 16 Mar 2025, 11:40 AM IST

पलेरा। घटना स्थल पर जांच करती हुई पुलिस।

पलेरा। घटना स्थल पर जांच करती हुई पुलिस।

टीकमगढ़/पलेरा.पलेरा थाना क्षेत्र के ग्राम करोला में दिल दहला देने वाले हादसे में पति-पत्नी की लाठियों से पीटकर हत्या कर दी गई। दोनों के शव गांव की सड़कों पर पड़े थे। गांव में दहशत का आलम यह था कि देर रात हुए इस हत्याकांड की सुबह 6 बजे तक किसी ने पुलिस को सूचना नहीं दी। वहीं सूचना पर एसपी मनोहर सिंह मंडलोई ने मौके पर पहुंच कर घटना का जायजा लेकर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

बीती रात ग्राम करोला में राम किशन अहिरवार 45 वर्ष एवं उसकी पत्नी राम बाई 42 वर्ष की अज्ञात लोगों ने लाठियों से पीट-पीट कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी रात 12 बजे उसके घर पहुंचे और दोनों से मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद यह खुद को बचाने चीखते रहे और गांव की गलियों में खुद को बचाने लोगों से गुहार लगाते रहे, लेकिन कोई बचाने नहीं आया। इसके बाद दोनों निढाल होकर जमीन पर गिर गए। लोगों की माने तो इसके बाद भी आरोपी उन पर लाठियां बरसाते रहे और दोनों ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि मृतक की बेटियां इस घटना की प्रत्यक्ष गवाह है। ऐसे में पुलिस ने दोनों से पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस मौके पर

देर रात हुई इस घटना के बाद सुबह 6 बजे पुलिस को सूचना मिली। सूचना मिलते ही पलेरा थाना प्रभारी मनीष मिश्रा ने वरिष्ठ अधिकारियों को पूरी जानकारी दी और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं सूचना मिलते ही एसपी मनोहर सिंह मंडलोई मौके पर पहुंचे और उन्होंने पूरी जानकारी लेने के बाद पुलिस को निर्देश दिए। इसके बाद मौके पर पहुंची एफएसएल टीम ने भी घटना की जांच शुरू कर दी है।

पारिवारिक विवाद

बताया जा रहा है कि यह हत्या परिवार में जमीन के विवाद को लेकर की गई है। परिजनों से विवाद होने पर मृतक राम किशन ने उनसे अपना संबंध तोड़ दिया था। इस घटना में 8 से 10 आरोपी शामिल बताए जा रहे है। सूत्रों की माने तो पुलिस ने दो लोगों को अभिरक्षा में भी ले लिया है। हालांकि पुलिस इस मामले में अब तक किसी प्रकार की जानकारी नहीं दे रही है।