
milabatkhoro par lagaao rasuka
टीकमगढ़..जिले में पुलिस और प्रशासन के अधिकारी बेखौफ होकर मिलावटखोर व्यापारियों पर कार्रवाई करें। आवश्यक होने पर रासुका और जिला बदर की कार्रवाई की जाए। जिससे लोग मिलावट करने से डरें। जिसके लिए निवाड़ी और टीक मगढ़ दोनों जिले की जिला सतर्कता समितियों का गठन किया जाएगा। यह निर्णय दोनो जिलों के कलेक्टर और अधिकारियो ने प्रदेश के वाणिज्यकर मंत्री बृजेन्द्र सिंह राठौर की मौजूदगी में लिए।
दोनो जिलो में
सार्वजनिक वितरण प्रणाली के राशन और कैरोसिन समय पर नही दिए जाने को लेकर जारी शिकायतो के बीच वाणिज्यकर मंत्री राठौर ने कहा कि इस कार्य में जहां कहीं भी समस्या है, उसका निराकरण कराकर समय पर राशन और कैरोसिन दिया जाए। इसके साथ ही उचित मूल्य दुकानें उनके निर्धारित स्थानों पर संचालित कराने और राशन वितरण के लिए आधार सीडिंग कराई जाए।
मिलावटखोरों पर सख्त कार्रवाई हो
बैठक में मंत्री राठौर ने कहा कि घरेलू गैस एवं खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ लगातार कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि मिलावट की बुराई को खत्म नहीं किया गया तो यह हमारी आने वाली पीढ़ी को प्रभावित करेगी। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय के साथ तहसील, विकासखण्ड सहित सभी कस्बों में खाने के सामानो के नमूने लेकर परीक्षण कराया जाए।
साथ ही मिलावटी सामग्री का परिवहन करने वाले वाहन मालिकों के विरूद्ध भी कार्रवाई की जाए। उन्होंने मिलावट करने वालों के विरूद्ध सक्रिय रहने और परस्पर समन्वय से कार्य करने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रभावी सूचना तंत्र विकसित करें और दूध, मावा और दूध से बने अन्य पदार्थों के साथ ही तेल के लगातार सेंपल लिए जाएं। मिलावट करने वाले संस्थानों के मालिकों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर नामजद कार्रवाई की जानी चाहिए।
बीज और कीटनाशको की भी हो जांच
कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान उर्वरक, बीज औरा कीटनाशक दवा दुकानों की जांच करने और अब तक जितनी जांचे की गई हैं, उन पर सख्त कार्रवाई का निर्णय लिया गया। मंत्री राठौर का कहना था कि यदि कहीं सैंपल गलत पाया जाता है तो दोषियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।
मंत्री राठौर ने कहा कि दोनों जिलों में जितनी भी गौशालाएं हैं, उनमें गौवंश के मान से ही जमीन हो, इसकी समीक्षा कराई जाए। जिससे जमीन अनावश्यक नहीं रहे। उन्होंने जय किसान फसल ऋ ण माफ ी योजना के तहत शेष सभी किसानों का भुगतान जल्द कराने की बात कही। बैठक में निवाडी कलेक्टर अक्षय सिंह,टीकमगढ़ कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
Published on:
09 Aug 2019 08:46 pm
बड़ी खबरें
View Allटीकमगढ़
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
