वर्ष 2018 में हुए चुनाव में जोबट, पृथ्वीपुर, रैगांव, खंडवा विधानसभा सीट से यह परिणाम रहे थे, इनमें जोबट से कलावती भूरिया, पृथ्वीपुर से ब्रजेंद्र राठौर, रैगांव से जुगल किशोर बागरी, खंडवा से नंदकुमार सिंह चौहान विजेता रहे थे। दूसरी लहर में इन चारों नेताओं का कोरोना से निधन होने के बाद इन सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। जिसके तहत ३० अक्टूबर को मतदान और २ नवंबर को परिणाम घोषित होंगे।