टीकमगढ़ नगरपालिका में शामिल 27 वार्डो के मतदाताओं की संख्या में असमानता को ही दूर किए जाने को लेकर कार्रवाई शुरू की जा रही है। निवाडी जिले के गठन के बाद निवाडी नगर मुख्यालय और पृथ्वीपुर नगरो के वार्डो का भी दायरा बढाए जाने के की संभावना खत्म हो गई है। इसके साथ ही बल्देवगढ़ और पलेरा में भी मतदाताओं की मौजूदगी के कारण वार्डो के परिसीमन की आवश्यकता थी,लेकिन अब २०१४ के आधार पर ही वार्डो के चुनाव कराए जाएगें।