17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

न छात्र मिले न अधीक्षक, खाली मिला छात्रावास

डिप्टी कलेक्टर ने किया निरीक्षण . कलेक्टर को सौंपेंगे जांच प्रतिवेदन

less than 1 minute read
Google source verification
न छात्र मिले न अधीक्षक, खाली मिला छात्रावास

न छात्र मिले न अधीक्षक, खाली मिला छात्रावास

निवाड़ी.छात्रावासों की व्यवस्थाएं देखने के लिए निकले डिप्टी कलेक्टर को तरीचरकलां के हरिजन बालक छात्रावास में भारी अनियमितताएं देखने को मिली। न तो यहां पर छात्र मिले और न ही अधीक्षक। इस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर कर इसका प्रतिवेदन कलेक्टर को सौंपेंगे।
डिप्टी कलेक्टर तरुण जैन ने गुरूवार को तरीचरकलां, सेंदरी सहित चार छात्रावासों का निरीक्षण किया। तरीचरकलां के छात्रावास में पहुंचे डिप्टी कलेक्टर जैन को यहां पर भारी अनियमितताएं देखने को मिली। न तो यहां पर छात्र थे और न ही अधीक्षक। वहीं छात्रावास में भी गंदगी एवं व्यापक अनियमितताएं देखने को मिली। इस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की।
सेंदरी जैसे हो छात्रावास: वहीं उन्होंने सेंदरी छात्रावास की जमकर सराहना की। यहां पर उन्हें 50 में से 42 छात्र उपस्थित मिले। अधीक्षक रमेश तिवारी भी यहां मौजूद थे। यहां पर छात्रावास में व्यवस्थित रूप से गार्डन तैयार किया गया था, तो हर जगह सफाई थी। छात्रावास में भोजन व्यवस्था भी बहुत अच्छी थी एवं सब कुछ व्यवस्थित था।
इस पर डिप्टी कलेक्टर जैन ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह आदर्श छात्रावास है और सभी का ऐसे ही संचालन किया जाना चाहिए। निरीक्षण में नायब तहसीलदार सुधीर शुक्ला एवं राजस्व निरीक्षक बृजेश खरे भी साथ रहे।