पर्यटन विभाग के कार्यपालन यंत्री केके चौरसिया ने बताया कि ओरछा को आइकोनिक सिटी के रूप में विकसित करने के लिए केंद्र सरकार ने 99 करोड़ का बजट आवंटित किया है। इससे यह पर आने वाले पर्यटकों की सुविधाओं के लिए जगह-जगह नोट्स तैयार किए जाएंगे। इसमें पर्यटकों को पेयजल, बैठने की सुविधा के साथ ही स्वच्छ टॉयलेट की व्यवस्था की जाएगी। ओरछा के हर स्मारक के साथ ही अन्य जगह की जानकारी, यहां के इतिहास को बताने वाले क्यूआर कोड लगाए जाएंगे। इससे पर्यटकों को किसी भी जानकारी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।