10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा में खुल कर सामने आया असंतोष, शुरू हुआ इस्तीफों का दौर

दो दिनों के अंदर मोहनगढ़ मंडल में 2 पदाधिकारियों ने अपने इस्तीफे सौंप दिए है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टीकमगढ़

•

image

Anil Kumar Rawat

•

Updated: 8 Oct 2018, 10:42 AM IST

kota news

Resignation of BJP office bearers

टीकमगढ़. विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही भाजपा के अंदर इस्तीफो का दौर जारी हो गया है। पिछले दो दिनों के अंदर भाजपा के मोहनगढ़ मंडल में 2 पदाधिकारियों ने अपने इस्तीफे सौंप दिए है। वहीं पूर्व में मीडिया प्रभारी भी अपना इस्तीफा दे चुके है। इन इस्तीफों में तो कारण पारिवारिक बताए गए है, जबकि माने तो पार्टी के अंदर पनप रहे असंतोष के कारण यह इस्तीफे दिए जा रहे है।
हाल ही में भाजपा के मोहनगढ़ मंडल के उपाध्यक्ष बृषभान यादव एवं मंत्री कुलदीप पुरोहित ने अपने इस्तीफें जिलाध्यक्ष को सौंप दिए है। इसके पूर्व मंडल के मीडिया प्रभारी रामस्वरूप साहू ने भी अपना इस्तीफा दे दिया था। विदित हो कि इन इस्तीफों के साथ ही सपाक्स के समर्थन में युवा मोर्चा के मंडल जेरौन के भी 4 पदाधिकारियों ने अपने इस्तीफे दे दिए थे। भाजपा में लगातार दिए जा रहे इस्तीफों से पार्टीं के अंदर हलचल सी मची हुई है। यह बात और है कि पार्टी के पदाधिकारी इसे सामान्य बात बताते हुए यह मानने से इंकार कर रहे है कि पार्टी में अंतर कलह या कार्यकर्ताओं में आक्रोश बना हुआ है।

चुनाव में होगी परेशानी: पार्टी में एक के बाद एक पदाधिकारियों द्वारा दिए जा रहे इस्तीफों का असर भाजपा को चुनाव में देखने को मिल सकता है। सूत्रों की माने तो पद से इस्तीफा देने वाले पदाधिकारियों ने अपने इस्तीफों में भले ही निजि कारण बताए हो, लेकिन यह इस्तीफे पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों से चल रही नाराजगी के कारण दिए जा रहे है।
मोहनगढ़ में की जा रही उपेक्षा: भाजपा पदाधिकारियों द्वारा जहां एक के बाद एक इस्तीफे दिए जा रहे है, वहीं यह भी सामने आ रहा है कि मोहनगढ़ मंडल की पिछले दो कार्यकाल से लगातार उपेक्षा की जा रही है। मोहनगढ़ मंडल से किसी भी कार्यकर्ता को जिले के कार्यकारिणी में स्थान नही दिया गया है। वहीं चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने यहां पर अपनी पकड़ मजबूत करनी शुरू कर दी है। कांग्रेस ने यहां पर जिला महामंत्री का पद देने के साथ ही पिछड़़ा वर्ग में भी जिला पदाधिकारियों को जगह दी है। इस मामल में अब भाजपा के जिला पदाधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे है। इस संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष अभय यादव से बात नही हो सकी है, वहीं महामंत्री अभिषेक खरे इसे जिलाध्यक्ष का मामला बता रहे है।