29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उत्तर से आ रही सर्द हवाओं ने बिगाड़ दी मौसम की सेहत, फिर लौटी सर्दी

मौसम विभाग ने अगले दो दिन ऐसा ही मौसम रहने का जताया अंदेशा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टीकमगढ़

•

image

Anil Kumar Rawat

•

Updated: 7 Mar 2025, 12:27 PM IST

टीकमगढ़। खेतों में फूल रही फसल।

टीकमगढ़। खेतों में फूल रही फसल।

टीकमगढ़. उत्तर में पहाड़ों पर हुई बर्फबारी और वहां से चलने वाली सर्द हवाओं ने एक बार फिर से जिले का मौसम बिगाड़ दिया। सर्द हवाओं के चलते लोगों को सुबह और शाम एक बार फिर से सर्दी का अहसास होने लगा है और गर्म कपड़े वापस निकालने पड़े है। मौसम विभाग ने आगामी दो दिन ऐसा ही मौसम रहने का अंदेशा जताया है।
पिछले पांच दिनों से जिले के तापमान में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। लगातार चल रही हवाओं के कारण मौसम में एक बार फिर से सर्दी लौट आई है। कृषि महाविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि उत्तर में कश्मीर सहित अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी होने एवं वहां से चलने वाली हवाओं के कारण यह बदलाव आया है। उनका कहना था कि बर्फीली हवाओं के कारण तापमान में यह गिरावट आई है। उन्होंने अगले दो दिन ऐसा ही मौसम रहने एवं इसके बाद फिर से तापमान में वृद्धि दर्ज होने की बात कही है।


पांच दिन में 4 अंक लुढ़का पारा


पिछले पांच दिनों में जिले के न्यूनतम तापमान में चार अंकों की गिरावट दर्ज की गई है। 1 जनवरी को जिले का न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री दर्ज किया गया था तो गुरुवार को 11.2 डिग्री पर पहुंच गया। तापमान में इस गिरावट के बाद लोगों को रात में एक बार फिर से गर्म कपड़ों की जरूरत महसूस हुई। वहीं दिन में हवाओं का जोर कम होने एवं मौसम साफ रहने से धूप खुलकर निकली और सर्दी नदारद रही। पिछले दो दिनों से दिन के तापमान में भी वृद्धि दर्ज की जा रही है।


फसलों के लिए बता रहे अच्छा


मौसम का यह बदलाव फसलों के लिए अच्छा बताया जा रहा है। अभी जिन फसलों में पानी दिया जा रहा है, उनके लिए यह सर्दी अच्छी बताई जा रही है। वैज्ञानिक श्रीवास्तव का कहना था कि इस बार जिले में फसलों की बोवनी लेट हुई है, ऐसे में अभी उन्हें मौसम में सर्दी की जरूरत है।


पिछले 6 दिनों का जिले का तापमान


दिनांक अधिकतम न्यूनतम
6 मार्च 11.2
5 मार्च 33.5 13.7
4 मार्च 32.8 14.6
3 मार्च 32.5 15.0
2 मार्च 33.2 15.3
1 मार्च 34.5 15.5