12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फु टबॉल स्पर्धा में टीकमगढ़ की टीम का रहा दबदबा

जिला स्तरीय गुरूनानक देव प्रांतीय ओलंपिक का हुआ समापन  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टीकमगढ़

•

image

Vishnu Kumar Soni

•

Updated: 28 Nov 2019, 10:00 AM IST

फु टबॉल स्पर्धा में टीकमगढ़ की टीम का रहा दबदबा

फु टबॉल स्पर्धा में टीकमगढ़ की टीम का रहा दबदबा

टीकमगढ़.जिले की ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने वाले गुरूनानक देव जी प्रांतीय ओलंपिक खेलों का बुधवार को समापन हो गया। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे चरण में बुधवार को एथ्लेटिक्स, फु टबॉल, व्हालीवॉल पुलिस लाईन खेल मैदान में आयोजित की गई । वहीं बैडमिन्टन, टेबिल-टेनिस खेलो का आयोजन पीजी कालेज में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री यादवेद्र सिंह बुन्देला , $कृषि उपज मंडी अध्यक्ष सूर्यप्रकाश मिश्रा , अरविन्द खटीक रहे। पूर्व मत्रंी बुन्देला ने खिलाडिय़ों को अपने खिलाड़ी जीवन के अनुभव बताए। खिलाडिय़ों को कभी हिम्मत ना हारने की प्रेरणा देते हुए अपने खलों में आगे बढने एवं अपने जिले का नाम रोशन करने की बात कही।अतिथियों ने सभी निर्णायकों को और स्थान पाने वाले खिलाडिय़ों को पुरस्कार वितरित किए। प्रतियोगिता में फ ुटबाल बालक एवं बालिका में टीकमगढ़ ब्लाक की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालीवॉल बालक में प्रथम निवाड़ी ब्लाक एवं द्वितीय स्थान जतारा ने प्राप्त किया। बालीवॉल बालिका में प्रथम स्थान निवाड़ी और दूसरा स्थान बल्देवगढ़ ने प्राप्त किया।बैडमिंटन बालक वर्ग में प्रथम टीकमगढ , दूसरा पृथ्वीपुर एवं तीसरा स्थान निवाड़ी़ के खिलाडिय़ों ने पाया। एथ्लेटिक्स में बालक वर्ग में राघवेन्द्र अहिरवार निवाड़ी 100मी, रीतेश टीकमगढ़ 200मी, राघवेन्द्र अहिरवार 400मी, आशिक अहिरवार 800मी, चन्द्रपाल यादव 1500मी, रूपेश पाल निवाड़ी 3000मी, लम्बी कूद ललित राय पलेरा, ऊची कूंद दीपक यादव, भाला फेंक ललित राय पलेरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एथ्लेटिक्स में बालिका वर्ग में श्रृष्टी करोसिया निवाड़ी 100मी, नीलम राजपूत टीकमगढ़ 200मी, नीलम राजपूत 400मी, श्रृष्टी करोलिया 800मी, खिलन कुशवाहा पृथ्वीपुर 1500मी, सोनाली यादव निवाड़ी 3000मी, लम्बी कूद नैनसी यादव निवाड़ी, ऊची कूंद श्रृद्वा सुमन टीकमगढ़, भाला फेंक निधी बिदुआ टीकमगढ़ ,गोला फेंक निधी बिदुआ टीकमगढ़ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में इरफ ान मुहम्मद, प्रियंक खरे, अनूप मंडल, सुनीता रिछारिया, श्रीराम यादव, देवेन्द्र कुमार शेषा, कमलेश घोष, शरीफ खान, शफ ीक खान, फि रोज, पी प्रसन्ना, अंचल खरया, आनंद जक्कल, लक्ष्मी नारायण गुप्ता, बृजेश यादव, दिनेश वर्मा, दृगपाल सिंह तोमर, हसरूद्वीन खॉन, समा बानो, एम एल कुशवाहा, अनीस खान आदि निर्णायक के रूप में उपस्थित रहे