इसके साथ ही प्रत्यक्षदर्शियो ने भी विधायक के वाहन के घटना में शामिल होने को लेकर बयान दिए है। जिससे पुलिस अब इस बात से सहमत नजर आ रही है कि विधायक के वाहन से घटना हुई थी। एसपी सुजानिया का कहना था कि सीसीटीवी की जांच के साथ ही प्रत्यक्षदर्शियो के बयान और मौके पर मिले साक्ष्य,सीसीटीवी फुटेज से घटना की प्रत्येक दृष्टि से जांच की गई है। जिसमें तकनीकी जांच के साथ ही विधायक,मृतक और ग्रामीणो के पक्ष को शामिल किया गया है। एसपी सुजानिया का कहना था कि घायल मदन को होश नही आया है। जिसके बयान लिए जाएगें।