अल्लू अर्जुन अल्लू अर्जुन साउथ के पॉपुलर एक्टर हैं। उनकी लगभग हर एक फ़िल्म हिट होती हैं। उन्होंने शुरुआती पढ़ाई चेन्नई से की थी इसके बाद वह अहमदाबाद के एक कॉलेज से बीबीए किया था। हालांकि इसके बाद अभिनेता ने फ़िल्मी दुनिया में क़दम रखा। और बोहोत ही जल्द पॉपुलैरिटी हासिल कर ली। हाल ही में अल्लू अर्जुन की फ़िल्म ‘पुष्पा द राइज’ ने बॉक्स ऑफ़िस पर तहलका मचा दिया था।



महेश बाबू साउथ फ़िल्म इंडस्ट्री के जाने माने नाम हैं। उनके लिए लाखों लड़कियां दीवानी हैं। अभिनेता की हर फ़िल्म बॉक्स ऑफ़िस पर धमाल मचा देती हैं। उन्होंने भी अपनी स्कूलिंग चेन्नई के स्कूल से की हैं और बीकॉम चेन्नई के लोयोला कॉलेज से की हैं। ग्रेजुएशन करने के कुछ समय बाद ही महेश ने एक्टिंग की ट्रेनिंग शुरू कर दी थी। वह आज साउथ के सबसे बड़े हीरो के लिस्ट में आते हैं।

साउथ फिल्म एक्टर प्रभास की बात करें तो उन्होंने हैदराबाद से B.Tech की डिग्री हासिल की हैं। लेकिन इसके बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में क़दम रखा और आज वह साउथ फ़िल्म के सबसे ज़्यादा चार्ज करने वाले अभिनेताओं के लिस्ट में शामिल हैं।