scriptये सुपरस्टार कभी था मैकेनिक, अब जीता है शाही जिंदगी, उड़ता है प्लेन, फॉर्मूला रेसर और महंगी बाइक्स.. | B,Day special Ajith kumar: South superstar Ajith kumar unknown facts | Patrika News
टॉलीवुड

ये सुपरस्टार कभी था मैकेनिक, अब जीता है शाही जिंदगी, उड़ता है प्लेन, फॉर्मूला रेसर और महंगी बाइक्स..

इनकी फिल्म ‘विवेगनम’ ने शाहरुख, सलमान और अक्षय कुमार की फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया था।

May 01, 2019 / 05:14 pm

Mahendra Yadav

Ajith kumar

Ajith kumar

साउथ सुपरस्टार अजीत आज अपना बर्थडे मना रहे है। इनकी पॉपुलैरिटी ‘बाहुबली’ स्टार प्रभास से कम नहीं है। इनकी फिल्म ‘विवेगनम’ ने शाहरुख, सलमान और अक्षय कुमार की फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया था। अजीत ने अपने फिल्मी कूरियर की शुरुआत 1990 में तमिल फिल्म सक की थी। इसमें इनका छोटा सा किरदार था। वे अब तक 50 फिल्मों में काम कर चुके हैं। हालांकि उन्होंने काफी संघर्ष किया था।

 

कभी मैकेनिक था यह साउथ सुपरस्टार, अब है करोड़ों का मालिक, उड़ता है प्लेन, फॉर्मूला रेसर और महंगी बाइक्स..
साल 1986 में उन्होंने स्कूल की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी। कुछ समय तक उन्होंने पार्ट टाइम मैकेनिक की भी नौकरी की। अजीत को रेसिंग का बहुत शौक है। उन्होंने वर्ष 2004 में ब्रिटेन में आयोजित हुई फॉर्मूला रेस में बतौर रेसर भाग लिया था। इस रेस में अजीत ने तीसरा स्थान हासिल किया था। एक बार उनका एक्सीडेंट भी हो गया था। इसके बाद उन्हें दो साल तक बेड पर रहना पड़ा था।

 

कभी मैकेनिक था यह साउथ सुपरस्टार, अब है करोड़ों का मालिक, उड़ता है प्लेन, फॉर्मूला रेसर और महंगी बाइक्स..

इतना ही नहीं वह एक ट्रेंड पायलट भी हैं। वह फाइटर जेट भी उड़ाते हैं। कई बार वे चेन्नई के फ्लाइंग क्लब में प्रैक्टिस भी करते हैं। उन्होंने मद्रास फ्लाइंग क्लब में प्लेन चलाने की ट्रेनिंग ली है। उनके पास बाइक का भी काफी बड़ा कलेक्शन है।

Home / Entertainment / Tollywood / ये सुपरस्टार कभी था मैकेनिक, अब जीता है शाही जिंदगी, उड़ता है प्लेन, फॉर्मूला रेसर और महंगी बाइक्स..

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो