यूं तो भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने फिल्म इंडस्ट्री में काफी नाम कमा लिया है। पिछले कुछ दिनों से यूट्यूब पर इनकी आवाज में सावन पर भोले के गीत के वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं। इनके इन वीडियोज को फैंस का काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। वह एक्टिंग के साथ-साथ इन दिनों गायकी में भी हाथ आजमा रही हैं। बहरहाल, इन दिनों उनका एक डांस का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह भोजपुरी फिल्म 'देवरा बड़ा सतावेला' का गाना 'आइ हो दादा कईसन पियवा के चरितर बा' पर स्टेज पर डांस करते हुए नजर आई हैं।