5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सलमान पर भारी पड़े भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ, ‘रेस 3’ को पछाड़ ‘बॉर्डर’ कर रही है जबरदस्त कमाई

दरअसल बिहार के जिस-जिस शहर में दोनों फिल्में एक साथ रिलीज हुई है वहां-वहां भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ कि फिल्म 'बॉर्डर' ने 'रेस 3' को पछाड़ दिया है।
2 min read
Google source verification

image

Amit Kumar Singh

Jun 16, 2018

bhojpuri film border

bhojpuri film border

निरहुआ एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड कि बहुचर्चित फिल्म 'बॉर्डर' को सलमान खान की 'रेस 3' के साथ बिहार में 15 जून को रिलीज किया गया है। अमूमन सलमान कि फिल्मों हर जगह लोग देखना पसंद करते हैं लेकिन बिहार में इस बार कुछ अलग नजारा देखने को मिला है। दरअसल बिहार के जिस-जिस शहर में दोनों फिल्में एक साथ रिलीज हुई है वहां-वहां भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ कि फिल्म 'बॉर्डर' ने 'रेस 3' को पछाड़ दिया है।

"एक्टर बनते-बनते निर्देशक बन गए थे इम्तियाज अली, करीना की इस फिल्म ने दिलाई थी पहचान"अपने फिल्मों का सीक्वल नहीं बनाते इम्तियाज! पूरे कॅरियर में बनाई सिर्फ 9 फिल्में, फिर भी हैं SUPERHIT

सिनेमाघर रहे हाउसफुल
भोजपुरी मूवी 'बॉर्डर' ने पहले ही दिन बिहार के बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है।सूत्रों के अनुसार निरहुआ कि फिल्म 'बॉर्डर' का पहले दिन का शो हाउसफुल रहा। वहीं 'रेस 3'को देखने के लिए कुछ ही लोग गए थे। अभी तक इसकी कोई अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन यह माना जा रहा है कि दर्शक इस फिल्म को 'रेस 3' के मुकाबले देखना काफी पसंद कर रहे हैं।

अपने फिल्मों का सीक्वल नहीं बनाते इम्तियाज! पूरे कॅरियर में बनाई सिर्फ 9 फिल्में, फिर भी हैं SUPERHIT

एक्शन और देशभक्ति का जबरदस्त डोज
निरहुआ कि फिल्म 'बॉर्डर' का निर्देशन संतोष मिश्रा ने किया है। इस मूवी को लेकर संतोष ने काफी मेहनत भी की है। फिल्म में निरहुआ एक फौजी के किरदार में नजर आ रहे हैं। उनके साथ भोजपुरी कि सुपरहिट एक्ट्रेस आम्रपाली दूबे, नगमा के किरदार में मुख्य भूमिका निभा रही हैं। बता दें कि निरहुआ कि यह फिल्म बजट के दृष्टीकोण से भोजपुरी में अब तक कि सबसे बड़ी फिल्म मानी जा रही है। फिल्म में एक्शन, ड्रामा और देशभक्ति का जबरदस्त डोज है।

फिल्म जय जवान, जय किसान पर आधारित
रिपोर्ट कि मानें तो भोजपुरी फिल्म 'बॉर्डर' में एक किसान के बेटे का संघर्ष है कि वह कैसे एक आर्मी ऑफिसर बनता है और कैसे अपने जीवन को देश के समक्ष समर्पित कर देता है।