मनोज तिवारी ने बताया था कि पहली पत्नी रानी के आग्रह पर ही वो उनसे अलग हुए थे। जिसके बाद वो बेहद तनाव में रहे। न्यूज 18 की खबर के मुताबिक, मनोज तिवारी की पहली पत्नी रानी ने एक एक्ट्रेस के कारण ऐसा फैसला लिया था। दरअसल, श्वेता तिवारी और मनोज तिवारी की नजदीकियों से उनकी पत्नी परेशान थीं। बिग बॉस 4 के दौरान दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली थी। इसके अलावा दोनों ने कई फिल्मों में भी साथ काम किया। मनोज और श्वेता आज भी एक दूसरे के बेहद अच्छे दोस्त हैं। लेकिन उनकी पत्नी को दोनों की दोस्ती पसंद नहीं थी। यहीं कारण है कि रानी ने मनोज तिवारी से तलाक लेने का मन बना लिया। साल 2012 में मनोज ने अपनी पत्नी के आग्रह करने पर उनसे तलाक लिया।