नई दिल्ली। डांस कोरियोग्राफर प्रभु देवा ( Prabhu Deva ) वैसे तो अपने शानदार डांस की वजह से साउथ और बॉलीवुड में मशहूर हैं। लेकिन अब प्रभु देवा अपने डांस के साथ-साथ अपनी एक्टिंग को लेकर भी सुर्खियों में आ चुके हैं। हाल ही में प्रभु देवा की अपकमिंग फिल्म 'बघीरा ( Bagheera ) का टीजर आउट हो चुका है। जिसे देखने के बाद फैंस क्रेजी हो चुके हैं। टीजर में प्रभु एक अलग ही अवतार में नज़र आ रहे हैं। जिसे देखने के बाद सबके होश उड़ गए हैं।