मंगलवार की रात गौरी लंकेश के बेंगलरू स्थित घर पर अज्ञात हमलावरों द्वारा उनकी हत्या कर दी गई। शबाना आजमी, जावेद अख्तर और शेखर कपूर जैसी बॉलीवुड की हस्तियों ने जोरदार तरीके से इस हमले की निंदा की है। इस हत्या की देश में व्यापक रूप से आलोचना की जा रही है। इसके अलावा निर्देशक शेखर कपूर ने लिखा, 'किसी को उसके विचारों के लिए मार देना लोकतंत्र नहीं है, यह एक 'बनाना रिपब्लिक' की शुरुआत है, जहां हिंसा की आवाज, शब्दों से ज्यादा है.' वहीं फिल्ममेकर शिरिश कुंदर ने लिखा, 'जब 'इंटलेक्चुयल' होना एक गाली बन जाए, तब तलवार शब्दों से ज्यादा ताकतवर हो जाती है।'