4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कमल हासन ने मारी राजनीति में एंट्री,बनाई ‘मक्कल निधि मय्यम’ पार्टी

हासन ने तमिलनाडु के मदुरई में अपनी पार्टी के आधिकारिक नाम की घोषणा की है। कमल हासन की इस राजनैतिक पार्टी का नाम है - 'मक्कल निधि मय्यम'
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amit Kumar Singh

•

Updated: 22 Feb 2018, 11:54 AM IST

Kamal Haasan party Makkal Neethi Maiyam

Kamal Haasan party Makkal Neethi Maiyam

साउथ के सुपरस्टार कमल हासन ने एक्टिंग के बाद अब एक नई शुरुआत की है। कमल हसन ने अपनी एक नई राजनैतिक पार्टी का गठन किया है। हासन ने तमिलनाडु के मदुरई में अपनी पार्टी के आधिकारिक नाम की घोषणा की है। कमल हासन की इस राजनैतिक पार्टी का नाम है - 'मक्कल निधि मय्यम'जिसका मतलब है - लोक न्याय केंद्र पार्टी। इसके साथ ही पार्टी की आधिकारिक वेबसाइट भी लॉन्च कर दी गई है।

बता दें कि पार्टी के आधिकारिक घोषणा से पहले कमल हासन ने कहा, 'मैं आपका नेता नहीं, आपका जरिया हूं। इस सभा में सब नेता हैं।' पार्टी के एलान के वक्त दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी नेता सोमनाथ भारती भी मौजूद थे।

62 वर्षीय अभिनेता कमल हास ने कहा कि "मेरी पार्टी का नाम 'मक्कल नीधि मय्यम' है यानी न्याय का केंद्र जनता है। आप सभी को वर्तमान राजनीतिक व्यवस्था के लिए एक उदाहरण होना चाहिए और मैं आपको भाषण देने के बजाय आपके सुझाव की अपेक्षा रखता हूं। साथ ही उन्होंने कहा कि नई गठित 'मक्कल नीधि मय्यम' आप सबकी पार्टी है। यहां आईए और हम सभी जो चाहते हैं वह बदलाव करें। हमारा मार्गदर्शन करें ताकि हम आपकी सेवा कर सके। "

अरविंद केजरीवाल ने मंच से कहा कि - "मैं कमल हासन का फैन हूं। कमल हासन रियल लाइफ के हीरो हैं। तमिलनाडु की जनता डीएमके और एआईएडीएमके को बाहर फेंकने के लिए तैयार है और कमल हासन को अपना नेता मानने के लिए तैयार है।"

साथ ही अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि- "अगर आप भ्रष्टाचार चाहते हैं तो आप डीएमके और एआईएडीएमके को वोट दें, मगर आप स्कूल, बिजली, पानी, सही सरकार और ईमानदार सरकार चाहत हैं तो आप कमल हासन को वोट दें"।

बिना मेकअप भी खूबसूरत लग रही हैं कृति सेनन की बहन नुपुर, मुंबई में हुई स्पॉट

सुनील शेट्टी की बेटी आथिया ब्लैक कलर के स्पोर्ट्स ड्रेस में दिखीं चार्मिंग, एयरपोर्ट पर हुई स्पॉट