5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मलयालम अभिनेत्री के अपहरण मामले में दिलीप की न्यायिक हिरासत बढ़ी

मलयालम अभिनेत्री के अपहरण मामले में दिलीप की न्यायिक हिरासत बढ़ी...

2 min read
Google source verification

image

Bhup Singh

Sep 28, 2017

Dileep

Dileep

अभिनेता दिलीप की न्यायिक हिरासत को गुरुवार को 12 अक्टूबर तक के लिए बढ़ा दिया गया। इस बीच उनकी नई फिल्म 'राम लीला' भी रिलीज हो चुकी है और दिलीप के प्रशंसक राज्य भर के लगभग 130 थिएटरों में प्रदर्शित इस फिल्म को देखने के लिए पहुंच रहे हैं। 20 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म की रिलीज जुलाई में तय हुई थी लेकिन मलयालम अभिनेत्री के अपहरण मामले को लेकर 10 जुलाई को दिलीप की गिरफ्तारी के बाद निर्माताओं और उनके शुभचिंतकों ने इसकी तारीख को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया।

दिलीप की चार जमानत याचिकाएं खारिज हो चुकी हैं और पांचवीं याचिका पर अगले सप्ताह फैसला होगा। ऐसे में निर्माताओं ने आखिरकार इस फिल्म को रिलीज कर दिया। दिलीप की न्यायिक हिरासत को गुरुवार को एक निचली अदालत ने आगे बढ़ा दिया है। 'राम लीला' दिलीप की गिरफ्तारी के बाद से रिलीज होने वाली उनकी पहली फिल्म है। इस फिल्म को देखने के लिए राज्य भर में उनके प्रशंसक सिनेमाघर में पहुंचे हैं लेकिन उनके पारंपरिक प्रशंसकों में शामिल महिलाओं व परिवारों ने इस फिल्म से दूरी बनाई है।

केरल में मलयालम फिल्म उद्योग के सभी प्रमुख कलाकारों के पास अपने-अपने स्वयं के प्रशंसकों के समूह होते हैं। फिल्म का कुल कारोबार कैसा भी रहे, लेकिन फिल्म के पहले दिन इन प्रशंसकों से सिनेमाघरों में भीड़ जरूर होती है।

बताते चलें कि, अभिनेत्री का अपहरण 18 फरवरी को त्रिशूर से कोच्चि जाने वाले रास्ते पर किया गया था। उन्हें दो घंटों के लिए उनके वाहन में जबरन घुमाया गया जिसके बाद अभिनेता-निर्देशक लाल के घर के सामने फेंक दिया गया जहां से पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। कुछ खबरों के मुताबिक, दिलीप की एक्ट्रेस से पुरानी दुश्मनी थी और उनसे बदला लेने के लिए उन्होंने इतना बड़ा कदम उठाया।

दिलीप पर आरोप हैं कि उन्होंने एक्ट्रेस के अपहरण के लिए पुल्सर सुनी नाम के एक शख्स को 1.50 करोड़ रु. दिए थे और यदि इस मामले में वह पुलिस द्वारा पकड़ लिए जाते तो मुआवजा दोगुना हो जाना था। मुख्य आरोपी पुल्सर सुनी और उसके सहयोगियों को किडनैपिंग के एक सप्ताह बाद गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों से पूछताछ के बाद दिलीप की गिरफ्तार हुई।