साउथ सुपरस्टार यश (Yash) अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'केजीएफ: चैप्टर 2' (KGF Chapter 2) को लेकर लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं. फिल्म में यश के अलावा बॉलीवुड स्टार संजय दत्त (Sanjay Dutt), रवीना टंडन (Raveena Tondon), अनंत नाग, श्रीनिधी शेट्टी, प्रकाश राज भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं. इतना ही नहीं फैंस भी अपने 'रॉकी भाई' का इंतजार बेहद बेसब्री से कर रहे हैं. जब से फिल्म का ट्रेलर जारी हुआ था तब से फैंस के बीच इस को लेकर काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है.