बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग का सिक्का जमा चुके नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपने साउथ की एक फिल्म में काम करने जा रहे हैं। नवाज अब तक तीनों खानों के साथ काम कर चुके हैं और अब वह साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार रजनीकांत के साथ अगली फिल्म में नजर आने वाले हैं। जी हां, नवाज अपनी अगली फिल्म में रजनीकांत के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे।