काम से लौटने के बाद कर लिया सुसाइड:
पुलिस का कहना है कि राधिका ने काम से वापस लौटने के कुछ देर बाद ही सुसाइड कर लिया। राधिका ने घर की बालकनी से छलांग लगा कर आत्महत्या कर ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राधिका के पिता ने मीडिया को बताया कि वह रात 10.30 बजे अपनी बेटी के लौटने का इंतजार कर रहे थे, तभी एक तेज आवाज आई और पता चला कि राधिका ने बिल्डिंग से छलांग लगा दी है।