
Shanti Swarup Mishra
कटक। ओडिशी फिल्म अभिनेता
शांतिस्वरूप मिश्र को संबलपुर स्थित उनके घर में घुस कर गोली मारने का मामला सामने
आया है। घटना गुरूवार रात की है।
पुलिस के मुताबिक एक अज्ञात शख्स गुरूवार
रात करीब 8.30 बजे जबरदस्ती साठ वर्षीय मिश्रा के घर में घुस आया और उन पर फायरिंग
कर दी। मिश्रा उस समय अपने एक मित्र नित्या पटनायक के साथ बैठकर चाय पी रहे थे।
अभिनेता को छाती में गोली लगी है। उनके मित्र पटनायक को भी एक गोली लगी है। गोली
मारकर अज्ञात शख्स फरार हो गई।
गंभीर रूप से घायल शांतिस्वरूप को पहले
बुर्ला स्थित मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में बेहतर इलाज के लिए कटक
मेडिकल अस्पताल भेज दिया गया।
पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस को घटनास्थल से गोली का तीन खोखा बरामद हुआ है। पुलिस को संदेह है कि हादसे
के पीछे भूमि विवाद हो सकता है।
Published on:
16 May 2015 02:10 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
