5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चाय बेचते हुए पीएम मोदी के बचपन की तस्वीरें हुईं वायरल! यहां देखें

प्रधानमत्री नरेन्द्र मोदी के बचपन के संघर्ष की कहानी है गुजरती फिल्म 'हूं नरेंद्र मोदी बनवा मांगू छू'' में । बच्चों के लिए बेहद प्रेरणादायी होगी यह फि

3 min read
Google source verification
pm modi childhood

pm modi childhood

इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बचपन की वो तस्वीरें बड़ी तेजी से वायरल हो रही हैं, जब वो रेल्वे स्टेशन में चाय बेचा करते थे। अरे, चौंक गए न आप...। असल में पीएम मोदी के बचपन की वो असली तस्वीरें नहीं, लेकिन फोटो बिल्कुल मोदी के बचपन की लग रही हैं। हम आपको बताना चाहते हैं कि ये तस्वीरें एक गुजराती फिल्म की हैं, जो खासतौर पर प्रधानमंत्री मोदी के बचपन पर बेस्ड बनाई गई है। जी हां, गुजरती फिल्म ''हूं नरेंद्र मोदी बनवा मांगू छू' की तस्वीरें सोसल मीडिया में वायरल हो गई हैं! बॉलीवुड और गुजरती निर्देशक अनिल नरयानी का कहना है किस तरह चाय बेचने वाला एक बच्चा देश का प्रधानमत्री बना... उसके बचपन के संघर्ष की कहानी हम लेकर आ रहे हैं गुजराती फिल्म 'हूँ नरेन्द्र मोदी बनवा मांग छू' में! प्रधानमत्री नरेन्द्र मोदी के बचपन के संघर्ष की कहानी है गुजरती फिल्म 'हूं नरेंद्र मोदी बनवा मांगू छू'' में । बच्चों के लिए बेहद प्रेरणादायी होगी यह फिल्म।

अनिल नरयानी बताते हैं कि फिल्म 'हूं नरेंद्र मोदी बनवा मांगू छू' की लगभग शूटिंग पूरी हो चुकी है । उन्होंने बताया कि ‘‘हं नरेंद्र मोदी बनवा मांगू छू’ हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बचपन के संघर्ष की कहानी पर आधारित है, जिसकी कहानी मोटिवेशनल है। इस कहानी को खास कर बच्‍चों और युवाओं को ध्‍यान में रखकर हमने तैयार किया है। हम इस फिल्‍म में उनकी कहानी को इस तर‍ह से पेश कर रहे हैं, जिससे फिल्‍म को देखने और समझने वाले दर्शक मोटिवेट हों। साथ ही उन्‍हें ये भी समझ में आए कि नरेंद्र मोदी देश की भलाई के लिए क्‍या चाहते हैं, क्‍यों चाहते हैं और कैसे चाहते हैं। मुझे लगता है कि आज देश का हर बच्‍चा नरेंद्र मोदी बनना चाहता है। मैं भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बचपन के संघर्ष को वास्‍तविकता के साथ पर्दे पर उतारा है। हमने फिल्म में वहीं दर्शान की कोशिश की है, जो सच है।


अनिल का मानना है कि नरेंद्र मोदी फिल्‍म के नहीं, पूरे देश के हीरो हैं। वे अभी देश के लिए बहुत अच्‍छा कर रहे हैं, क्‍योंकि वे मेरे भी हीरो हैं, इसलिए मुझे लगा कि उनके जीवन के संघर्ष को पर्दे पर लाना चाहिए। बता दें हिक इस फिल्म में चाइल्ड अभिनेता करण पटेल ने नरेन्द्र मोदी के बचपन का किरदार किया है, जो एक दर्जन से भी ज्यादा गुजरती फिल्मों में अभिनय कर चुके है! इस फिल्म में मुख्य रूप से तीन गाने हैं, जो मोटिवेशनल हैं। गुजरती फिल्म "'हूं नरेंद्र मोदी बनवा मांगू छू'’ फिलहाल गुजराती दर्शकों के लिए बनाई गई है, लेकिन हम चाहते हैं कि नरेंद्र मोदी की इंस्‍पायरिंग कहानी देशभर में जाए। पहले तो इस फिल्म को 17 नंवबर को गुजरात में ही रिलीज करने की योजना है। साथ ही अन्‍य भाषाओं में डब करने की कोशिश होगी।

फिल्म की शूटिंग मुख्‍य रूप से गुजरात के अहमदाबाद, वडोदरा और सूरत में हुई है, जहां पीएम नरेंद्र मोदी का बचपन बीता है। गुजरती फिल्म ‘हूं नरेंद्र मोदी बनवा मांगू छू’ में ओंकार दास, अनेशा सैयद, करण पटेल और हीराल मुख्‍य भूमिका में नजर आएंगे। इस गुजरती फिल्म में प्रधानमत्री नरेन्द्र मोदी के पिता का किरदार आमिर खान प्रोडक्शन की फिल्म पीपली लाइव में मुख्य भूमिका निभा चुके फेमश अभिनेता ओंकार दास ने किया है।