Project K: फिल्म 'प्रोजेक्ट-के' की अनाउंसमेंट के बाद से ही साउथ सुपस्टार प्रभास के फैंस उनकी इस फिल्म की एक झलक पाने के लिए बेकरार हैं। इस फिल्म का वीडियो जारी करके फिल्ममेकर्स ने फैंस को सरप्राइज कर दिया है। 'प्रोजेक्ट-के' में प्रभास के अपोजिट बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण नजर आएंगी। ऐसा पहली बार है कि प्रभास और दीपिका किसी फिल्म में एक साथ काम कर रहें हैं। इन दोनों के अलावा इस फिल्म में महानायक अमिताभ बच्चन भी अहम रोल में नजर आएंगे। आपको बता दैं कि यह प्रोजेक्ट प्रोडक्शन हाउस वैजयंती मूवीज का अबतक का सबसे महंगा प्रोजेक्ट है। सूत्रों की मानें तो निर्देशक नाग अश्विन की फिल्म लगभग 500 करोड़ रुपये में बनकर तैयार होगी। इस फिल्म में साइंस-फिक्शन थ्रिलर का मेलजोल दिखाई देगा। यह भारतीय सिनेमा में अब तक की सबसे अधिक बजट वाली फिल्मों में से एक मानी जा रही है। इस फिल्म के जारी किए गए वीडियो को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं और लगातार फिल्म के बारें में अपनी राय दे रहे हैं।