
Pushpa 2 Box Office Collection: फेमस डायरेक्टर सुकुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म, पुष्पा 2: द रूल, जिसमें अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल लीड रोल में हैं, इसकी ताबड़तोड़ कमाई जारी है।
इसने अब बॉक्स ऑफिस पर एक और नया रिकॉर्ड बनाया है। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2 द रूल' ने भारतीय बाजार में 1000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है।
इस तरह ये सबसे तेज 1000 करोड़ कमाई करने वाली मूवी बन गई है। सुकुमार के निर्देशन में बनी पुष्पा 2 : द रूल 05 दिसंबर को सिनेमाघरों में हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज हुई थी।
'पुष्पा 2 द रूल' घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ दुनियाभर में रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है। पुष्पा 2 द रूल ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। फिल्म ने 16 दिनों में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये के क्लब में जगह बना ली है।
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार पुष्पा 2 द रूल ने भारत में 16 दिनों में हिंदी भाषा ने 632.6 करोड़, तेलुगु ने 297.8 करोड़, तमिल में 52.8 करोड़, कन्नड़ में 7.16 करोड़ और मलयालम में 13.99 करोड़ की कमाई की है।इस तरह यह फिल्म भारतीय बाजार में 1004.35 करोड़ की कमाई कर चुकी है।
पुष्पा: द राइज के सीक्वल पुष्पा 2: द रूल का निर्माण माइथ्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स ने किया है और इसका संगीत टी-सीरीज ने दिया है। आने वाले समय में ये 2000 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है।
Updated on:
21 Dec 2024 10:35 am
Published on:
21 Dec 2024 10:28 am
बड़ी खबरें
View Allटॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
