2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘स्पाइडर-मैन: नो वे होम’ पर भारी पड़ी अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा’, करोड़ो की कमाई पर लगा ग्रहण

इस साल के आखिर में कई बड़ी फिल्मों में रिलीज होते ही रिकोर्ड्स तोड़े हैं, लेकिन इन दिनों साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा: द राइज' ने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में 'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' को भी पीछे छोड़ दिया है। फिल्म को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है. 'पुष्पा' को कई भाषाओं में रिलीज किया गया है, जिसने अपनी रिलीज के फर्स्ट वीकेंड में 144 करोड़ रुपए की ग्रॉस कमाई की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sneha Patsariya

•

Updated: 23 Dec 2021, 5:35 PM IST

29.jpg

साल का आखिरी महीना चल रहा है और इन महीने दो बड़ी फिल्में रिलीज हुई है, जो रिलीज होते ही रिकोर्ड्स तोड़ रही हैं, लेकिन 17 दिसंबर को साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा: द राइज' रिलीज हुई, जिसने इंडिया में ग्रॉस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में हॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' को पीछे छोड़ दिया है,

जबकि ये फिल्म सिनेमाघरों में 16 दिसंबर को रिलीज हुई थी। यानी अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' से एक दिन पहले। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ खूबसूरत एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना भी लीड रोल में नजर आ रही हैं।

'पुष्पा' ने फर्स्ट वीकेंड में किया इतना ग्रॉस कलेक्शन

वहीं अगर दोनों फिल्म के फर्स्ट वीकेंड में किए गए ग्रॉस कलेक्शन के बारे में बात की जाए तो, सामने आ रही रिपोर्ट्स के मुताबिक हॉलीवुड के टॉम हॉलैंड और जेंडाया की 'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' ने अपने पहले वीकेंड में इंडियन बॉक्स ऑफिस में 110.15 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया। वहीं अगर बात अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की 'पुष्पा: द राइज' की करें तो इसको सभी भाषाओं में रिलीज किया गया है, जिसने अपने फर्स्ट वीकेंड में कबीरन 144 करोड़ रुपए की ग्रॉस कलेक्शन की। इस लिहाज से 'पुष्पा' ने इंडिया में ग्रॉस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में 'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' को काफी पीछे छोड़ दिया है।

यह भी पढ़ें- जैकलीन फर्नांडिस-सुकेश चंद्रशेखर की लव-स्टोरी पर बन सकती है फिल्म, OTT पर होगी रिलीज

3 दिन में इतना रहा 'पुष्पा' का ग्रॉस वर्ल्ड वाइड कलेक्शन

इसके अलावा अगर 'पुष्पा' के 3 दिन में ग्रॉस वर्ल्ड वाइड के बारे में बात की जाए तो सामने आ रही रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'पुष्पा' ने 3 दिन में ग्रॉस वर्ल्ड वाइड 150 करोड़ रुपए की कमाई का आंकड़ा पार किया था। इतना ही नहीं क्योंकि फिल्म ने 3 दिनों में यानी फर्स्ट वीकेंड पर 173 करोड़ रुपए की कमाई की थी। फिल्म ने दुनियाभर में तीसरे दिन (रविवार) 57 करोड़ की कमाई की। इससे पहले फिल्म ने दूसरे दिन (शनिवार) 45 करोड़ और पहले दिन (शुक्रवार) 71 करोड़ रुपए की कमाई की थी। बता दें कि अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की 'पुष्पा: द राइज' का निर्देशन सुकुमार ने किया है। वहीं टॉम हॉलैंड और जेंडाया की मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' को जॉन वाट्स ने डायरेक्ट किया है।

यह भी पढ़ें- जब बाथरूम में मेकअप कराने को मजबूर हो गई थीं स्मिता पाटिल