
सिनेमा को गुडबाय बोलना चाहती थीं रश्मिका मंदाना, ये है बड़ी वजह
नेशनल क्रश का टैग हासिल करने वाली साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इन दिनों पुष्पा फिल्म की सफलता के बाद छाईं हुईं हैं। फिल्म में उनके द्वारा किया गया 'श्रीवली' का किरदार फैंस के दिलों पर राज कर रहा है। साउथ के दिग्गज डायरेक्टर्स के अलावा बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े डायरेक्टर्स रश्मिका मंदाना को काफी पसंद करते हैं। मगर एक वक्त ऐसा भी था जब रश्मिका फिल्मों की दुनिया को गुडबाय बोलने वाली थीं।
रश्मिका वैसे तो जाना-माना चहरा थीं, लेकिन फिल्म पुष्पा ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया है। लेकिन वो इस ग्लैमर भरी इंडस्ट्री से अलविदा कहना चाहती थीं, उन्होंने खुद अपने एक इंटरव्यू में ये बात बताई थी। रश्मिका अपनी पहली फिल्म 'किरिक पार्टी' की रिलीज के बाद ही फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कहने वाली थीं। उन्होंने अपने इंटरव्यू में इस राज का खुलासा किया।
उन्होंने कहा, "मैं एक फिल्म के बाद यह सिनेमा छोड़ने वाली थी और अपने पिता के बिजनेस में शामिल होना होना चाहती थीं"। एक इंटरव्यू में जब उनसे पूझा गया कि आपने 19 साल की उम्र में काम करना शुरू कर दिया था, इस उम्र में तो लड़कियां अपनी लाइफ को एंजॉय करती हैं लेकिन आप दिन-रात मेहनत कहती थीं, उस वक्त आपने ने क्या किया और क्या महसूस किया था?
इस सवाल के जवाब में रश्मिका ने जवाब दिया कि, "मैं भी अपनी जिंदगी को एंजॉय करना चाहती थी, हां मुझे खुद पर गर्व है कि मैंने उन दिनों इतना काम किया कि आज मुझे यह रिजल्ट मिला है। लेकिन पहले मैं यही सोचती थी कि हां, ठीक है और एक फिल्म करने के बाद मेरे मम्मी पापा ने भी कहा कि एक ही फिल्म करो, फिर लौट आना। पर शायद यही किस्मत में लिखा था और दर्शकों के प्यार ने मुझे यहीं रोक लिया।"
यह भी पढ़ें: जस्टिन बीबर के कॉन्सर्ट के बाद आयोजित पार्टी के दौरान गोलीबारी, रैपर कोडक ब्लैक के साथ कई लोग हुए घायल
इस बात से ये तो साफ है कि रश्मिका ने अपना बैकअप प्लान पहले से बना रखा है। अगर वो फिल्मों में सफल नहीं होती तो पापा का बिजनेस संभाल रही होतीं। और आज वो फिल्म 'पुष्पा' की एक्ट्रेस भी नहीं होतीं। मगर आज वो बड़ी एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार हैं और उन्हें नेशनल क्रश का खिताब भी मिल चुका है। उनका खिलखिलाता चेहरा फैंस के लिए खुशी का जरिया बन गया है। पहले वो सिर्फ साउथ फिल्म इंडस्ट्रि की धड़कन हुआ करती थीं, लेकिन फिल्म 'पुष्पा' रिलीज होने के बाद वो बॉलीवुड की जान भी बन गई हैं। उन्हें बॉलीवुड फिल्मों के ऑफर भी मिले हैं, जिनमें से वो 'मिशन मजनू' में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ स्क्रिन शेयर करती दिखेंगी तो वहीं दूसरी फिल्म 'गुडबाय' में अमिताभ बच्चन के साथ नजर आने वाली हैं।
यह भी पढ़ें: सामंथा रुथ प्रभु हैं साउथ सिनेमा की नंबर 1 एक्ट्रेस, जानिए रश्मिका मंदाना की क्या है लिस्ट में पोजिशन
Published on:
13 Feb 2022, 9:26 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.