7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन की शानदार फिल्म ‘सनकी दरोगा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन ने 17 जुलाई को अपना 49वां जन्मदिन मनाया था।

2 min read
Google source verification

image

Bhup Singh

Jul 18, 2018

sanaki daroga

sanaki daroga

भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन ने 17 जुलाई को अपना 49वां जन्मदिन मनाया था। हालांकि कुछ दिनों पहले उनकी अपकमिंग मूवी 'सनकी दरोगा' का टीजर यूट्यूूब पर रिलीज हुआ था। इसने यूट्यूब पर धमाल भी मचाया था। लेकिन इन दिनों एक बार से यह फिल्म रिलीज हुए ट्रेलर के कारण सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई है। फैंस इसके ट्रेलर को बेहद पसंद कर रहे हैं।

एक्शन और रोमांस का है डोज

रवि किशन की फिल्म 'सनकी दरोगा' का डायेरक्शन निर्देशक सैफ किदवई ने किया है। रवि की यह फिल्म महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों पर आधारित है। जहां इस मूवी में एक्शन का जबरा डोज है वहीं इसमें रोमांस को भी जगह दी गई है। बता दें कि फिल्म में रवि का रोल पुलिस अफसर का है जोे महिलाओं के साथ हो रहे जुर्म के खिलाफ लड़ते हैं। वहीं ट्रेलर में अभिनेत्री अंजना सिंह के साथ रवि हॉट सीन में भी नजर आ रहे हैं।







फिल्म के ट्रेलर को मिल रहा है अच्छा रिस्पांस

अक्सर रवि किशन और अंजना सिंह की जोड़ी सिनेमाघरों में धमाल मचाती नजर आई है। ये जोड़ी इस फिल्म में भी एक साथ नजर आएगी। रवि किशन मूवी में रघुराज प्रताप सिंह की भूमिका में नजर आएंगी और अंजना सिंह उनकी होने वाली पत्नी साहिबा का किरदार निभा रही हैं। मूवी के इस ट्रेलर को फैंस का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। बता दें कि रवि किशन ने मूवी के ट्रेलर का पोस्टर अपने ट्वीटर अकाउंट पर शेयर किया था। साथ ही उसमें कैप्शन में लिखा कि 'ट्रेलर आप लोगों के लिए। देखो और बताओ कैसा लगा।'

A post shared by Filmy Dangal (@filmydangal) on

ये भी आएंगे नजर

रवि किशन और अंजना सिंह की जोड़ी को बिग स्क्रीन पर दर्शकों द्वारा बहुत पसंद किया जाता है। इन दोनों स्टार्स ने भोजपुरी सिनेमा की कई फिल्मों फौलाद, लव और राजनीति व शहंशाह में एक साथ काम किया है। बताया जा रहा है कि फिल्म इस साल अगस्त तक सिनेमाघरों में दस्तक देगी। अगर बाकी कलाकारों की बात करें तो इस फिल्म में अन्य मुख्य कलाकार पप्पू यादव,बताशा चाचा मनोज सिंह टाईगर, पिंकुल, जीत रस्तोगी, सागर सलमान, रागिनी, आर सी पाठक, प्रिया सचान, प्रीति शुक्ल, सोनिया सचान, संजय शर्मा, पूनम मिश्रा आदि स्टार्स नजर आने वाले हैं।