4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘बाहुबली’ के तीसरे अध्याय की तैयारी शुरू, राजामौली से फिर हाथ मिलाने वाले हैं प्रभास? जानें पूरी डिटेल

साउथ सुपरस्टार प्रभास की सुपरहिट फिल्म ‘बाहुबली’ तो आप सभी ने देखी होगी. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए थे, जितनी हिट ये रही उतनी ही हिट इस फिल्म का दूसरा अध्याय रहा, तो अब फैंस के लिए खुशखबरी ये है कि इस फिल्म के तीसरे अध्याय की तैयारी जोरों पर है.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 5 Mar 2022, 1:08 PM IST

baahubali.jpg

साउथ इंडस्ट्री की कई ऐसी फिल्में हैं, जिन्होंने साउथ के लोगों के साथ-साथ हिंदी सिनेमा देखने वाले दर्शकों का भी दिल जीता है. साउथ इंडस्ट्री की तरफ से कुछ ऐसी ऐतिहासिक फिल्में बनाई गई हैं, जिसने साउथ और हिंदी बॉक्स ऑफिस पर अपनी रिलीज को यादगार बना दिया है. ऐसी ही एक फिल्म थी ‘बाहुबली’, जिसके दो अध्याय आ चुके हैं और अब तीसरे की बारी है. जी हां, साउथ सुपरस्टार प्रभास की सुपरहिट फिल्म ‘बाहुबली’ के पहले अध्याय ने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए थे.

इसी तरह से फिल्म का दूसरा भाग भी हिट साबित रहता था. वहीं अब फिल्म मेकर्स की और से इस फिल्म का तीसरा भाग आने वाला है ये बात भी कंफर्म कर दी गई है. इसके साथ ही ये कयास भी लगाए जा रहे हैं कि इस फिल्म में भी प्रभास यानि की 'महेंद्र बाहुबली' भी नजर आ सकते हैं. अपने इंटरव्यू के दौरान प्रभास ने बताया कि 'वे 'बाहुबली' फिल्म के डायरेक्टर एसएस राजामौली से फिर हाथ मिला सकते हैं'. साथ ही प्रभास ने कहा कि 'राजामौली बाहुबली की फ्रेंचाइजी बंद करने की तैयारी में नहीं हैं'.

यह भी पढ़ें: 'सब पूछते हैं बबीता जी कैसी हैं, कोई नहीं पूछता कि मैं कैसा हूं', जब बोलते-बोलते तारक मेहता के अय्यर हुए भावुक

उन्होंने कहा कि 'बाहुबली' का अगला पार्ट जल्द आ सकता है. हालांकि अभी तक इसके बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. वहीं निर्देशक एसएस राजामौली अपनी फिल्म आरआरआर (RRR) में बिजी हो गए, 25 मार्च को सिनेमा घर में आने वाली है. इसके अलावा प्रभास जल्द ही एक्ट्रेस पूजा हेगड़े के साथ फिल्म 'राधे श्याम' में नजर आने वाले हैं.

बता दें कि दोनों की ये फिल्म 11 मार्च को रिलीज होने जा रही है. दोनों स्टार्स के फैंस भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसके अलावा प्रभास ओम राऊत द्वारा निर्देशित और भूषण कुमार द्वारा निर्मित फिल्म ‘आदिपुरुष’ में भी नजर आने वाले हैं. ये फिल्म अगले साल 2023 में रिलीज होगी. फिल्म में प्रभास, सैफ अली खान और कृति सेनन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे.

यह भी पढे़ं: Anupama 5 March 2022 Written Update : राखी दवे ने अनुपमा के लिए रख दी ये डिमांड