1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सामंथा रुथ प्रभु ने डांस नंबर के लिए 1-2 करोड़ नहीं, बल्की वसूली थी इतनी मोटी रकम

अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। देश के कई राज्यों में थियेटर्स बंद कर दिए गए हैं वहीं कुछ जगह 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोले गए हैं लेकिन बावजूद इसके पुष्पा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है। तो वहीं इस फिल्म में साउथ सेंसेशन सामंथा रुथ प्रभु के आइटम सॉन्ग को भी काफी पसंद किया जा रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 15 Jan 2022, 8:49 PM IST

सामंथा रुथ प्रभु ने डांस नंबर के लिए 1-2 करोड़ नहीं, बल्की वसूली थी इतनी मोटी रकम

सामंथा रुथ प्रभु ने डांस नंबर के लिए 1-2 करोड़ नहीं, बल्की वसूली थी इतनी मोटी रकम

साउथ फिल्म कि एक्ट्रेस एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु अब हिंदी दर्शकों के लिए भी जाना-माना नाम बन चुकी है। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'पुष्पा' में उनके तड़कते-भड़कते डांस नंबर को दर्शकों ने खुब सराहा है। इस आइटम डांस में सामंथा के बोल्ड डांस मूव्स को देखकर सभी दंग रह गए थे। वैसे बता दें, इस डांस से सांमथा चर्चा मेंस बनी हुईं है, सिर्फ डांस ही चर्चा का विषय नहीं है, उनके द्वारा किए गए इस डांस की फीस भी खूब चर्चा में हैं।

दरअसल, बॉलीवुड हंगामा के खबर के अनुसार फिल्म 'पुष्पा' में उन्होंने अपने 3 मिनट के डांस के लिए 1 या 2 करोड़ रुपये नहीं बल्कि पूरे 5 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। 'ओह ऊ अंटावा' गाने पर उन्होंने डांस नंबर किया था जिसके लिए उन्होंने इतनी बड़ी रकम वसूली। बताया जा रहा है कि पहले इस डांस नम्बर को करने से वो थोड़ा संकोच कर रहीं थी, मगर उन्हें खुद इस फिल्म के लीड एक्टर अल्लू अर्जुन ने मनाया तब जाकर वो इस गाने को करने के लिए तैयार हुईं। इस गाने में उन्हें पहले कुछ स्टेप्स से भी प्रॉब्लम थी, मगर फिर धीरे-धीरे वो फ्लो के साथ गईं और उन्होंने गाने के डांस के किसी भी स्टेप्स में बदलाव नहीं करवाया।

यह भी पढ़े -प्रियंका चोपड़ा ने माना कि किसी नार्थ-इस्ट की एक्ट्रेस को मिलना चाहिए था 'मेरी कॉम' का रोल


अब बताया जा रहा है कि फिल्म 'पुष्पा पार्ट 2' के डांस नंबर के लिए भी उन्हें अप्रोच किया गया है, हालांकि अभी ऐसे कयास लगाए जा रहें है, अभी कुछ पक्के तौर पर कहा नहीं जा सकता। बताया जा रहा है कि फिल्म के मेकर सुकुमार किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस को डांस नंबर के लिए संपर्क कर रहे हैं, क्योंकि इस फिल्म के पहले पार्ट को हिन्दी दर्शकों ने खुब पसंद किया है। अब देखना ये है कि आखिर कौन आने वाले फिल्म के दूसरे पार्ट में कौन सी एक्ट्रेस डांस नंबर करेंगी।

यह भी पढ़े - जब आर्यन खान ने शाहरुख खान को अपना पिता मानने से कर दिया था इंकार