2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब आर्यन खान ने शाहरुख खान को अपना पिता मानने से कर दिया था इंकार

बॉलिवुड के किंग शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान कुछ समय पहले सुर्खियों में रहे थे, क्योंकि उन्हें ड्र लग्जरी क्रूज से ड्रग्स पार्टी के दौरान एनसीबी ने गिरफ्तार किया था। मगर वो अब बाहर आ चुके हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 15 Jan 2022, 6:08 PM IST

जब आर्यन खान ने शाहरुख खान को अपना पिता मानने से कर दिया था इंकार

जब आर्यन खान ने शाहरुख खान को अपना पिता मानने से कर दिया था इंकार

कुछ समय पहले शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान बड़ी मुश्किलों के दौर से गुजर रहे थे। 2 अक्टूबर को वह सलाखों के पीछे गए थे। कोर्ट की सुनवाई के दौरान उनकी जमानत दो बार खारिज की गई थी। फिलहाल वह बाहर आ चुके हैं। लेकिन एक समय ऐसा भी आया था जब उन्होंने अपने पिता शाहरुख खान को पिता मानने से इंकार कर दिया था।

आपने अक्सर देखा होगा कि सेलिब्रिटी के बच्चे खुद को दूसरों के सामने स्टार किड के तौर पर पेश करते हैं। स्टार किड्स अपने बाप के पैसों और शोहरत का रौब झाड़ते हैं। स्टार किड्स सोशल मीडिया के जरिए काफी लाइमलाइट लूटते हैं। लेकिन अगर कोई आपसे कहे कि एक सुपरस्टॉर के बेटे ने सरेआम खुद को एक सेलिब्रिटी किड् के तौर पर पेश नहीं किया। यहां तक की उसने इस सुपरस्टॉर को अपना पिता मानने से भी इंकार कर दिया तो शायद आपको यकीन नहीं होगा। लेकिन आर्यन खान ने ऐसा ही किया था।

इस बात का खुलासा शाहरुख खान ने खुद किया था। ये तो सब जानते हैं, शाहरुख खान अपनी फैमली पर जान छिड़कते हैं। लेकिन जब उन्होंने यह बात आर्यन के मुहं से सुनी तो हैरान रह गए। इस बात को शाहरुख खान ने अपने फिल्म 'फैन' के प्रमोशन के दौरान बताया था। उन्होंने वजह बताते हुए कहा कि आर्यन को किसी सेलिब्रिटी के बेटे की तरह लोग पर रौब जमाना बिलकुल भी पसंद नहीं है, वो अपनी खुद की पहचान बनाना चाहते हैं। ऐसे में वो जब भी अपने दोस्तों के साथ होते हैं तो वो अपने पिता को लेकर कम ही बात करते हैं।

यह भी पढ़े -ह्यूमन में शेफाली शाह के साथ किसिंग सीन पर बोलीं कीर्ति कुल्हारी - 'ऑनस्क्रीन वर्जिनिटी खो दी'

शाहरुख ने ये भी कहा कि आर्यन खुद को भीड़ में एक सामान्य व्यक्ति की तरह ही देखना पसंद करते हैं। आर्यन भले हीं शाहरुख के लाडले हैं, लेकिन उन्होंने सबके लिए घर में एक नियम बना रखा है, और वो है कि आर्यन को घर में बिना शर्ट के घुमने की मनाही है। इस बारे में शाहरुख ने इंटरव्यू में कहा था, "मुझे लगता है पुरुषों को घर में मां, बहन और अन्य महिलाओं के सामने बिना शर्ट के नहीं रहना चाहिए। और इस लिए में हमेशा आर्यन को टी-शर्ट पहने रहने के लिए कहता हुं। जब हम अपनी मां, बहन और बेटी को बिना कपड़ों के देखने में कमफर्टेबल महसूस नहीं करते तो लड़कों को ऐसी छूट क्यों? जिन चीजों को लेकर महिलाओं को मनाही है तो वो चिजें पुरुष क्यों करे?" इसके साथ ही शाहरुख ने अपने बेटे आर्यन और अब्राहम को ये भी सीखाया है कि किसी महिला को कभी भी दुखी नहीं करना चाहिए।

शाहरुख ने यह भी बताया कि आर्यन खान को अपने पिता की तारीफ सुनने में कोई खास दिलचस्पी नहीं है। आर्यन का स्वभाव अन्य स्टार किड्स की अपेक्षा बहुत ही अलग है। फिलहाल आपको बता दें आर्यन खान के बॉलीवुड में डेब्यु की खबरे आ रही हैं, मगर देखना ये है कि शाहरुख अपने बेटे आर्यन को फिल्मों में कब लॉच करते हैं। वैसे आपको ये भी बता दे, भले ही आर्यन बॉलीवुड मे अपना डेब्यु कि शुरुआत कभी भी करें, लेकिन इससे पहले वो कई फिल्मों बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट देखे जा चुके हैं, जिनमें 'कभी खुशी कभी गम' और 'कभी अलविदा ना कहना' फल्में शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने ऐनिमेड मूवी में वॉयस ऑवर भी किया है, जिसमें 'हम हैं लाजवाब' और 'द लाइन किंग' शामिल हैं।

यह भी पढ़े - एक सुपरस्टार का बेटा होने के बावजूद राज कपूर को करना पड़ता था मजदूरी का काम, जाने क्या थी वजह