2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ह्यूमन में शेफाली शाह के साथ किसिंग सीन पर बोलीं कीर्ति कुल्हारी – ‘ऑनस्क्रीन वर्जिनिटी खो दी’

इस समय कीर्ति कुल्हारी 'ह्यूमन' को लेकर चर्चा में है। इस सीरीज में कीर्ति ने शेफाली शाह को किस किया है। डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई इस वेब सीरीज को लेकर कीर्ति कुल्हारी लाइमलाइट में बनी हुई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 15 Jan 2022, 4:45 PM IST

ह्यूमन में शेफाली शाह के साथ किसिंग सीन पर बोलीं कीर्ति कुल्हारी - 'ऑनस्क्रीन वर्जिनिटी खो दी'

ह्यूमन में शेफाली शाह के साथ किसिंग सीन पर बोलीं कीर्ति कुल्हारी - 'ऑनस्क्रीन वर्जिनिटी खो दी'

शेफाली शाह और कीर्ति कुल्हारी ने अपने नए शो 'ह्यूमन' में डॉक्टर्स का किरदार निभाया है। दोनों ही एक्ट्रेस इस सीरीज में मुख्य किरदार में हैं। इस सीरीज में ये दिखाया गया है कि कैसे नई दवाओं को बाजार में लाने से पहले इंसानों पर उसके प्रयोग किए जाते हैं. कैसे दवाओं के ट्रायल में हिस्सा लेने वाले इंसान कंपनियों और डॉक्टरों के लिए नोट छापने की मशीन में बदल जाते हैं और लालच की कोई सीमा नहीं रहती।

कीर्ति कुल्हारी ने अपने इस शो में शेफाली शाह के साथ किसिंग सीन दिया है, ऐक्ट्रेस कीर्ति ने अपने इस अनुभव को शेयर किया हैं। कीर्ति ने बताया है कि एक महिला के साथ उस केमिस्ट्री को बनाने की कोशिश करने के बारे में सोचना उनके लिए अजीब था। इस सीन की शूटिंग के दौरान उनके मन में क्या विचार आ रहे थे। वो क्या सोच रही थीं।

हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यु मे सेफाली ने बताया कि, "निश्चित रूप से, मैं एक एक्ट्रेस हूं, बिल्कुल, मैं इसके लिए तैयार हूं, लेकिन यह मेरे लिए अभी भी अजीब है। क्योंकि मैंने पहले कभी ऐसा नहीं किया है। मेरे लिए ये अभी भी अजीब है कि एक महिला के साथ केमिस्ट्री बनाते हुए वैसे ही एक्स्प्रेशंस देना, जैसे लड़के के लिए रियल में होता है। ये अलग है।"


एक्ट्रेस ने आगे बताया, "मुझे लगता है कि किसिंग सीन के लिए सबसे ज्यादा नर्वस मेरे डायरेक्टर मोजेज सिंह थे। मैं सिर्फ सोच रही थी क्या होगा? अगर मैं किस करते समय कुछ फील कर लूं, अगर मैं टर्न ऑन हो जाऊं? फिर मैं बैठकर ये सोचना लग जाऊं कि क्या मुझे भी महिलाओं में दिलचस्पी है? हमने रिहर्सल नहीं की थी। डायरेक्टर ने किस के अलग-अलग एंगल से 8-10 टेक लिए।"

जब ये सीन शूट होना स्टार्ट हुआ उसके बाद उन्होंने क्या अनुभव किया, इस बारे में उन्होंने कहा कि, "हमने पहली बार इसे किया और हम ऐसे थे कि 'ओके'। मुझे ये सोचकर राहत मिली कि भगवान का शुक्र है कि कुछ फील नहीं हुआ। फिर हमने और भी टेक दिए और हम रोबोट की तरह हो गए। स्क्रीन पर Kiss या सेक्स ऐसा ही होता है। लोग इसके बारे में सोचते हैं, लेकिन ये बहुत बोरिंग है। आपके आसपास 100 लोग होते हैं और कोई प्राइवेसी नहीं होती। आपके पास फीलिंग्स के लिए टाइम नहीं होता है।" कीर्ति ने आगे कहा कि उन्होंने सीन पूरा करने के बाद शेफाली से ये भी कहा कि मैंने अपनी ऑनस्क्रीन वर्जिनिटी आपके साथ खोई है। मैंने कभी ऑनस्क्रीन किस नहीं किया।

यह भी पढ़े - एक सुपरस्टार का बेटा होने के बावजूद राज कपूर को करना पड़ता था मजदूरी का काम, जाने क्या थी वजह


आपको बता दें, इस सीरीज में कीर्ति कुल्हारी और शेफाली शाह के अलावा विशाल जेठवा, राम कपूर, सीमा बिस्वास, आदित्य श्रीवास्तव और मोहन अगाशे सहित तारकीय कलाकार शामिल हैं। विपुल अमृतलाल शाह और मोजेज सिंह द्वारा निर्देशित, डिज्नी प्लस हॉटस्टार स्पेशल सीरीज़ को मोज़ेज़ सिंह और इशानी बनर्जी ने लिखा है। सस्पेंस थ्रिलर, ह्यूमन, दवाओं की दुनिया और हत्या, रहस्य, वासना और हेरफेर की मनोरंजक कहानी के साथ लोगों पर इसके प्रभाव के अप्रत्याशित रहस्यों को उजागर करती है।

यह भी पढ़े - शकीरा ने इस खास गाने के लिए फराह खान को बुलाया था न्यूयॉर्क