1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mera Chand: करवा चौथ के दिन सपना का दुल्हन के लुक में ये वीडियो हो रहा वायरल

वह सलमान खान के पॉपुलर टीवी शो बिग बॉस 11 की भी कंटेस्टेंट रह चुकी हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Rahul Yadav

•

Updated: 27 Oct 2018, 4:09 PM IST

Sapna Chaudhary

Sapna Chaudhary

हरियाणवीं डांसर सपना चौधरी हमेशा से ही अपने डांस के कारण सभी के दिलों पर राज करती आई हैं। उनका कोई भी वीडियो सोशल मीडिया पर जैसे ही आता है वह तेजी से वायरल हो जाता है। ऐसे में उनका करवा चौथ के दिन एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें सपना दुल्हन के लुक में नजर आ रही हैं। दर्शक इस वीडियो काफी पसंद भी कर रहे हैं।







करोड़ों लोगों ने देखा वीडियो

सपना के इस वीडियो को यूट्यूब पर अभी तक 9 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। इसमें सपना दुल्हन के लुक में नजर आ रही हैं। इसके साथ ही इसमें वह काफी शालीन दिखाई दे रही हैं। यह एक वीडियो सॉन्ग 'मेरा चांद...' है, जो कि सपना और उनके को- एक्टर नवीन नारू पर फिल्माया गया है। इसमें दोनों के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। इस गाने को हरियाणवीं में गाया है। इसे राज मावर ने अपनी आवाज दी है।

इनमें भी कर चुकी हैं काम

बता दें कि सपना हरियाणवी के अलावा पंजाबी, भोजपुरी और बॉलीवुड में भी काम कर चुकी हैं। वह सलमान खान के पॉपुलर टीवी शो बिग बॉस 11 की भी कंटेस्टेंट रह चुकी हैं। वहां से वापस आने के बाद उन्होंने काफी ख्याति बटोरी।