7 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO: ढोलक की ताल पर यूं ठुमक रहीं सपना चौधरी, गांव की औरतों के बीच किया देसी डांस

हाल में सपना चौधरी का एक और वीडियो वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो के आते ही हंगामा मच गया।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Riya Jain

Oct 24, 2018

sapna chaudhary latest dance video in ladies sangeet goes viral

sapna chaudhary latest dance video in ladies sangeet goes viral

सलमान खान के शो 'बिग बॅास 11' से फेमस हुईं हरियाणवी डांसर सपना चौधरी इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। रिएलिटी शो में हिस्सा लेने के बाद उनकी फैन फॅालोइंग दुगनी हो गई है। सपना आजकल हरियाणवी ही नहीं बल्कि पंजाबी और बॅालीवुड गानों की एल्बम में भी दिखाई दे रही हैं। आए दिन उनका नया वीडियो सामने आता रहता हैं। और हाल में सपना चौधरी का एक और वीडियो वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो के आते ही हंगामा मच गया है।

इस वीडियो में सपना चौधरी वेस्टर्न आउटफ‍िट में देसी ठुमके लगाते हुए नजर आ रही हैं। सपना का ये वीडियो किसी गांव में चल रहे फंक्शन का है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

सपना के इस डांस को वहां मौजूद महिलाएं और बच्चे भी एन्जॅाय कर रहे हैं। सपना इतना शानदार डांस कर रही हैं कि औरतों की पलक तक नहीं झपक रही।

वैसे 'तेरी आंख्या का यो काजल' से मशहूर हुई सपना ने अब तक कई वीडियोज में काम किया है। हाल में उनके गाने 'तेरी लत लग जागी' ने यूट्यूब पर तहलका मचा द‍िया था। इस गाने को अब तक 5 करोड़ बार देखा जा चुका हैं। 3 मिनट 10 सेकंड का ये गाना सपना चौधरी की अदाएं द‍िखाता है। इसी के साथ आजकल सपना अपनी सेहत का भी बेहद ध्यान रख रही हैं। उनका वजन पहले से बेहद कम हो गया है।